/sootr/media/post_banners/0861aaefc35756c903469ec2f5f9d3c88e4c5d677c384b19fdecadcd83c611eb.jpeg)
भोपाल. चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक इंटरव्यू में भोपाल के लोगों को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ऑप इंडिया वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि 'भोपाली' शब्द का मतलब होमोसेक्सुअल होता है। इसके बाद उनके खिलाफ मुंबई के वर्सोवा में कंप्लेंट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद आज यानी 27 मार्च को भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी ने कमला नगर थाने में विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
एफआईआर दर्ज हुई: भोपाल के नागरिकों को समलैंगिक कहने पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ भोपाल के कांग्रेसियों ने एफआईआर दर्ज कराते हुए विरोध दर्ज किया। कांग्रेसी नेता शुभम गुप्ता का कहना है कि माफी नहीं मांगी तो विरोध जारी रहेगा।
द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर भोपाल जिला कांग्रेस ने कराई FIR,
पिछले दिनों डायरेक्टर ने भोपालवासियों को होमोसेक्सुअल कहा था। #MadhyaPradesh#Bhopal#TheKashmiriFiles@vivekagnihotri@INCMPpic.twitter.com/m8NwIcH3Qk
— TheSootr (@TheSootr) March 27, 2022
बदनामी के लेगे आरोप: कांग्रेसियों ने भोपाल के लोगों को बदनाम करने के लिए विवेक रंजन अग्निहोत्री को अरेस्ट करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि विवेक अग्निहोत्री खुद भोपाल के हैं। इसके बावजूद उन्होंने पूरे मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने का काम किया है।