अब कांग्रेस ने जारी किये फोटो, शिकारियों के साथ बैठे नजर आ रहे BJP जिलाउपाध्यक्ष

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
अब कांग्रेस ने जारी किये फोटो, शिकारियों के साथ बैठे नजर आ रहे BJP जिलाउपाध्यक्ष

नवीन मोदी, Guna. पुलिसकर्मी हत्याकांड के बाद से जिले से लेकर प्रदेश स्तर पर राजनीति शुरु हो गई है। शनिवार को बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के आरोपों के बाद रविवार को कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने वीडियो जारी कर कहा कि, बहुत अफसोस की बात है कि, ऐसी घटना होने पर राजनीति की जा रही है। जबकि कांग्रेस ने फोटो सहित प्रमाण दिए हैं कि, जो लोग हमले में शामिल थे, उनके तार भाजपा से जुड़े हैं। भाजपा नेताओं के साथ भी आरोपियों की निकटता है, इसके एक नहीं बल्कि तीन-तीन प्रमाण सामने आए हैं। जयवर्धन ने कहा कि आरोपियों के साथ भाजपा नेताओं के संबंधों की जांच होना चाहिए। साथ ही उनके कॉल डिटेल सार्वजनिक किए जाना चाहिए। 





वीडी शर्मा ने लगाए थे आरोप





इससे पहले शनिवार को बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस तिहरे हत्याकांड को लेकर दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाए थे। अपने आरोप में वीडी शर्मा ने कहा था कि, इस हत्याकांड में शामिल शिकारियों को राघोगढ़ किले से संरक्षण दिया जा रहा था। इसकी जांच की जाना चाहिए। इस पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा था कि, मैं सहमत हूं, इस मामले की जांच जरुर होनी चाहिए, और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।   





सोशल मीडिया पर भी लगा रहे आरोप





घटना के बाद से आरोप प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। सोशल मीडिया पर भाजपा कांग्रेस एक दूसरे पर आरोपी शिकारियों के साथ संबंध का आरोप लगा रहे है। दरअसल ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए बंटी बना के तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें बंटी बना के साथ शिकारी नजर आ रहें हैं। दूसरी फोटो में बंटी बना मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया के साथ खाना खाते भी नजर आ रहे है। ऐसे में कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर शिकारियों के सरंक्षण का आरोप लगाया है। ऐसे में शहर में चर्चा है कि, आखिर शिकारियों के ऊपर किस का हाथ था, जो इतने बड़े स्तर पर लगातार शिकार करके उनके मांस और अवशेषों जैसे सींग और हिरन खाल को कहां ठिकाने लगाते थे।   



Madhya Pradesh मध्यप्रदेश guna गुना politics राजनीति murder हत्याकांड allegations आरोप वीडियो videos