Jabalpur : वार्ड आरक्षण में कांग्रेस का हंगामा, अधिकारियों पर मनमानी का आरोप

author-image
OP Nema
एडिट
New Update
Jabalpur : वार्ड आरक्षण में कांग्रेस का हंगामा, अधिकारियों पर मनमानी का आरोप

Jabalpur. दोबारा नगर निगम वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया हंगामे के साथ पूरी हुई। कांग्रेस ने जमकर हंगामा करते हुए अधिकारियों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस ने आपत्ति भी दर्ज कराई। वहीं अपर कलेक्टर और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम नमः शिवाय अरजरिया ने पूरी प्रक्रिया को विधि के अनुसार बताया।





कांग्रेस का हंगामा





शनिवार को मानस भवन में जैसे ही आरक्षण की प्रक्रिया शुरू हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जो वार्ड पहले भी महिला वार्ड था उसे फिर से महिला वार्ड कर दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि 25 मई तक आरक्षण पूरा हो जाना था लेकिन उसे रद्द कर दिया गया।





'रोटेशन की प्रक्रिया त्रुटि पूर्ण'





शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू का कहना है कि रोटेशन की प्रक्रिया त्रुटि पूर्ण है, विधि सम्मत नहीं अपनाई गई। अधिकारी मनमानी कर रहे हैं, प्रशासन राज्य शासन लोकतंत्र पर धब्बा लगा रहे हैं। इस मामले में कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की है। वे राज्य शासन के पास जाएंगे, वहां न्याय नहीं मिला तो कोर्ट जाएंगे।





'आरक्षण विधि सम्मत'





उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम नमः शिवाय अरजरिया का कहना है कि पूरी प्रक्रिया कानून के अनुसार हुई है। महिलाओं के आरक्षण के संबंध में कांग्रेस ने आपत्ति दर्ज की है। एक्ट के अनुसार महिलाओं के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई है।





वार्डों का आरक्षण







  • गढ़ा वार्ड-ओबीसी



  • स्वामी वीरेन्द्र पुरी वार्ड-सामान्य


  • त्रिपुरी वार्ड-ओबीसी


  • शंकर शाह नगर-सामान्य


  • सरदार वल्लभ भाई वार्ड-सामान्य


  • इंदिरा गांधी वार्ड-महिला सामान्य


  • वीर सावरकर वार्ड-ओबीसी महिला


  • ग्वारीघाट वार्ड-ओबीसी महिला


  • दादा बाबू लाल परांजपे वार्ड-अनुसूचित जाति महिला


  • गुप्तेश्वर वार्ड-ओबीसी महिला


  • गिरिराज किशोर वार्ड-सामान्य


  • जॉर्ज डिसिल्वा वार्ड-ओबीसी महिला


  • बनारसी दास भनोट वार्ड-महिला सामान्य


  • नरसिंह वार्ड-महिला सामान्य


  • मदन महल वार्ड-ओबीसी महिला


  • महाराणा प्रताप और रानी दुर्गावती वार्ड-सामान्य


  • शहीद गुलाब सिंह वार्ड-सामान्य महिला


  • कमला नेहरू वार्ड-सामान्य महिला


  • कस्तूरबा गांधी वार्ड-सामान्य


  • विवेकानंद वार्ड-सामान्य महिला


  • जवाहरगंज वार्ड-ओबीसी महिला


  • लोकमान्य तिलक वार्ड-सामान्य महिला


  • हनुमानताल वार्ड-ओबीसी महिला


  • महात्मा गांधी वार्ड-ओबीसी


  • गोविंद वल्लभ पंत वार्ड-सामान्य महिला


  • चेरीताल वार्ड-सामान्य महिला


  • जयप्रकाश नारायण वार्ड-सामान्य मुक्त


  • राम मनोहर लोहिया वार्ड-एससी महिला


  • दीनदयाल वार्ड-सामान्य महिला


  • राजीव गांधी वार्ड-सामान्य महिला


  • सुभद्रा कुमारी चौहान-सामान्य मुक्त


  • स्वामी दयानंद सरस्वती वार्ड-सामान्य महिला


  • भवानी प्रसाद वार्ड-सामान्य मुक्त


  • महाराज अग्रसेन वार्ड-सामान्य मुक्त


  • मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड-ओबीसी महिला


  • राजेन्द्र प्रसाद वार्ड-सामान्य महिला


  • मोतीलाल नेहरू वार्ड-ओबीसी


  • चितरंजन दास-ओबीसी


  • डॉक्टर जाकिर हुसैन वार्ड-ओबीसी महिला


  • संजय गांधी वार्ड-ओबीसी


  • सुभाषचंद्र-ओबीसी


  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी-सामान्य महिला


  • आचार्य विनोभा-एससी


  • शीतला मांई-सामान्य महिला


  • द्वारका प्रसाद मिश्र-सामान्य मुक्त


  • सेठ गोविंद दास वार्ड-सामान्य मुक्त


  • सिद्ध बाबा वार्ड-अनुसूचित जाति महिला


  • लाल बहादुर शास्त्री-सामान्य महिला


  • ठक्कर ग्राम-सामान्य मुक्त


  • रविंद्रनाथ टैगोर-ओबीसी महिला


  • मदन मोहन मालवीय-एससी


  • महर्षि अरविंद वार्ड-एससी महिला


  • जवाहरलाल नेहरू-ओबीसी महिला


  • खेरमांई-सामान्य मुक्त


  • शहीद अब्दुल हमीद-ओबीसी


  • महर्षि महेश योगी-सामान्य महिला


  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण-एससी महिला


  • शहीद अशफाक उल्ला खान वार्ड-सामान्य मुक्त


  • निर्मल चंद्र जैन वार्ड-महिला सामान्य


  • दीवान आधार सिंह वार्ड-सामान्य मुक्त


  • डॉक्टर भीमराव अंबेडकर-अनुसूचित जाति


  • शहीद भगत सिंह वार्ड-अनुसूचित जाति


  • सुभाषचंद्र बनर्जी वार्ड-ओबीसी


  • महर्षि सुदर्शन-अनुसूचित जनजाति


  • रानी लक्ष्मीबाई वार्ड-अनुसूचित जनजाति महिला


  • वीरांगना अवंतिबाई वार्ड-सामान्य मुक्त


  • गोकलपुर वार्ड-महिला सामान्य


  • चंद्रशेखर आजाद वार्ड-सामान्य मुक्त


  • लाला राजपत राय-अनुसूचित जनजाति महिला


  • 71 नंबर नया वार्ड-महिला सामान्य


  • नया वार्ड दादा ठनठनपाल-सामान्य मुक्त


  • नया वार्ड परशुराम-सामान्य मुक्त


  • नया वार्ड अब्दुल कलाम-सामान्य मुक्त




  • MP News मध्यप्रदेश CONGRESS कांग्रेस MP Jabalpur जबलपुर मध्यप्रदेश की खबरें हंगामा objection आपत्ति ward reservation process uproar Officers accused of arbitrariness वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया अधिकारियों पर मनमानी का आरोप