सतना: कांग्रेसियों ने Nehru की मूर्ति का दुग्धाभिषेक किया, बोले- कहां है बुलडोजर

author-image
एडिट
New Update
सतना: कांग्रेसियों ने Nehru की मूर्ति का दुग्धाभिषेक किया, बोले- कहां है बुलडोजर

Satna. मध्यप्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू (Former Prime Minister Jawaharlal Nehru) की प्रतिमा को खंडित करने के प्रयास के बाद युवक कांग्रेस (Youth Congress) और एनएसयूआई (NSUI) ने मिलकर गंगा जल और दूध से प्रतिमा का शुद्धिकरण किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकताओं ने शिवराज सरकार (Shivraj Sarkar) के बुलडोजर को लेकर भी सवाल उठाए।







— TheSootr (@TheSootr) May 25, 2022




एनएसयूआई ने किया विरोध प्रदर्शन 






सतना शहर के धवारी चौराहे में स्थापित स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आदमकद प्रतिमा का 26 मई को 'दुग्धाभिषेक' किया गया। दोपहर ढाई बजे अखिल भारतीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवक कांग्रेस के कार्यकताओं ने कलेक्ट्रेट के पास स्थापित प्रतिमा के समक्ष एकत्रित होकर पहले जल, फिर दूध और बाद में गंगा जल से प्रतिमा का शुद्धिकरण किया। इसके बाद पंडित नेहरू के अमर रहे के नारे भी लगाए। 







— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) May 25, 2022





आरोपियों पर देशद्रोह का केस दर्ज करने की मांग




गौरतलब है कि 25 मई को एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की प्रतिमा पर डंडे और हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर रहे थे। कांग्रेस के विरोध के बाद पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ़ मुकदमा पंजीबद्ध करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। यूथ कांग्रेस की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मामला पंजीबद्ध किया जाए और उनके घरों को जमींदोज किया जाए। युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मशहूद अहमद शेरू ने कहा कि भगवा रंग का झंडा लेकर आए युवकों ने जो पाप किया है। वह अक्षम्य है। इसी के विरोध में शुद्धिकरण का कार्यक्रम किया गया। युवक कांग्रेस का आग्रह है कि शिवराज सरकार अपना बुलडोजर लेकर आए और दोषियों के घरों को भी गिराए। 








— MP Youth Congress (@IYCMadhya) May 26, 2022





आरोपी हुए गिरफ्तार





एएसपी एसके जैन ने कहा कि 24 तारीख की घटना में जो नेहरूजी की प्रतिमा को लाठी मारे जाने की घटना के संदर्भ में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आज यहां पर आए और नेहरूजी की प्रतिमा पर अभिषेक और माल्यार्पण किया।  बाकी सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, मुकदमा कायम है। आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक  304/22 धारा 143 144 146 147 148 149 427 153 आईपीसी एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा 03 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर 06 आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। इस कार्रवाई में कृष्णकांत गौतम (उम्र 22 वर्ष), शुभम शुक्ला (उम्र 18 वर्ष),  सुभाष सिंह (उम्र 22 वर्ष), विवेक सिंह (उम्र 18 वर्ष), विशन मांझी (उम्र 25 वर्ष) और प्रभात बागरी (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्त में लिया गया है। पुलिस इनसे घटना का कारण जानने की कोशिश कर रही है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह नशे की जागरूकता रैली निकाल रहे थे। इस ओर ध्यानाकर्षण के लिए ऐसी हरकत की थी।







— TheSootr (@TheSootr) May 26, 2022



मप्र विधानसभा शिवराज सरकार एनएसयूआई Youth Congress satna सतना NSUI युवक कांग्रेस Shivraj Sarkar Former Prime Minister Jawaharlal Nehru पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू