BHOPAL: 40 नगर पालिकाओं में से 20 सीटों पर सिमटी बीजेपी, कांग्रेस का 12 सीटों पर कब्जा, 8 पर निर्दलीय आगे

author-image
Rohit Dubey
एडिट
New Update
BHOPAL: 40 नगर पालिकाओं में  से 20 सीटों पर सिमटी बीजेपी, कांग्रेस का 12 सीटों पर कब्जा, 8 पर निर्दलीय आगे

BHOPAL. एमपी में निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना में नगर पालिकाओं की स्थिति धीरे-धीरे साफ होने लगी है। 40 में 20 नगर पालिकाओं में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस 12 नगर पालिकाओं में आगे चल रही है। वहीं 8 सीटों पर निर्दलिय प्रत्यशियों का पलड़ा भारी लग रहा है।



खरगोन शहर जहां बीते दिनों दंगे हुए थे। यहां ओवैसी की AIMIM को तीन सीटें मिली हैं। यहां नगर पालिका पर भाजपा ने 19 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को यहां केवल 4 वार्ड ही मिले हैं। इसके साथ ही 7 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। ।



कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा की चौरई नगर पालिका कांग्रेस महज 6 सीटों पर सिमट कर रह गई है। यहां कि 9 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। वहीं रायसेन के वार्ड 15 से बीजेपी को हर मिली है। इसी वार्ड में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी का घर है। 



मतगणना अपडेट्स




  •  रायसेन नगर पालिका पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। हालांकि यहां स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के ही वार्ड में बीजेपी को हार मिली है। 


  •  बालाघाट के 18 वार्डों में बीजेपी जीत चुकी है। वहीं कांग्रेस को 11 वार्डों में जीत मिली है। 4 वार्डों में निर्दलीय जीते हैं। 

  •  राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस का कब्जा। कांग्रेस के 9 और भाजपा के 4 जीते। निर्दलीय 1 और आम आदमी पार्टी काे 1 सीट मिली। राजगढ़ दिग्विजय सिंह का गढ़ माना जाता है।

  •  सिवनी मालवा में 8 वार्डों में भाजपा जीत चुकी है। कांग्रेस को 4 व निर्दलियों को 3 सीटें मिली हैं।

  •  आगर मालवा में 23 वार्डों में 11 पर कांग्रेस, 10 पर भाजपा और 2 पर निर्दलीय जीते हैं। शुजालपुर में 25 वार्डों में 17 पर भाजपा जीती। 4-4 सीटों पर कांग्रेस व निर्दलियों को जीत मिली।

  •  रायसेन के बेगमगंज में 11 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है।वहीं कांग्रेस 6 वार्ड पर और 1 निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।

  •  उज्जैन के महिदपुर में भाजपा का कब्जा। 18 वार्ड में 9 में बीजेपी, 8 में कांग्रेस और 1 निर्दलीय ने जीती है।

  •  अनूपपुर नगर पालिका में भाजपा 7 वार्डों पर, निर्दलीय 5 पर और कांग्रेस 3 वार्डों पर जीत चुकी है।

  •  सीधी में केदरनाथ शुक्ला के गढ़ में 20 वार्डों पर कांग्रेस आगे है।

  •  शुजालपुर नपा में 20 वार्ड में भाजपा आगे चल रही है।

  •  भोपाल के बैरसिया के 9 वार्डों में भाजपा उम्मीदवार जीत चुके हैं। यहां सिर्फ 3 सीटों पर कांग्रेस आगे है।  बैरसिया में शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक उम्मीदवार को जीत मिली है।


  • madhya pradesh urban body election live madhya pradesh nikay election result urban body election live MP Municipal Election 2022 MP Local Body Election Municipal elections mp municipal election municipal corporation election mp municipal election result mp municipal election result 2022 mp urban body election live mp urban body elections 2022 municipal election 2022 results