शिवपुरी में महिला को चचेरे भाइयों ने छेड़ा, विरोध करने पर सड़क पर कपड़े फाड़े

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
शिवपुरी में महिला को चचेरे भाइयों ने छेड़ा, विरोध करने पर सड़क पर कपड़े फाड़े

शिवपुरी. यहां के नरवर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है। महिला बकरियां चराने के लिए जंगल की ओर जा रही थी। इसी दौरान महिला को अकेला पाकर चचेरे भाइयों की नियत बिगड़ गई। उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने विरोध किया तो उसे थप्पड़ मारे। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। मामला 19 मार्च का है।







— TheSootr (@TheSootr) March 20, 2022





फिर सड़क पर पीटा: घटना के बाद महिला मामले की शिकायत दर्ज कराने थाने जा रही थी। तभी रास्ते में चचेरे भाई जितेंद्र और रमेश कुशवाहा और उसकी मां ने रोक लिया। उन्होंने उसे धमकाते हुए थाने जाने से मना किया। महिला थाने जाने पर अड़ी रही। ये बात आरोपियों को नागवार गुजरी। उन्होंने सड़क पर महिला को पीटना शुरू कर दिया। पहले तो चचेरे भाइयों ने महिला को थप्पड़ मारे, कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद आरोपियों की मां ने सड़क पर जमकर घसीटा।





बीच सड़क पर हो रही इस मारपीट को वहां से निकलने वाले लोग देखते रहे। किसी ने भी महिला को युवकों से नहीं छुड़ाया। महिला किसी तरह आरोपियों से बचकर भागी। जिसके बाद महिला ने थाने में मामला दर्ज कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित रास्ता रोक कर गाली गलौच करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच कर रही है।



Viral Video shivpuri Gwalior MP Police MP क्राइम molestation छेड़छाड़ Crime महिला से मारपीट शिवपुरी नरवर narwar