राजगढ़ः चार पिकअप वाहनों से गोवंश की तस्करी, 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
राजगढ़ः चार पिकअप वाहनों से गोवंश की तस्करी, 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीरमपुरी गोस्वामी, Rajgad. राजगढ़ पुलिस ने चार पिकअप वाहनों से अवैध रुप से ले जा रहे 20 गोवंश को बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। दरअसल सारंगपुर थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, गोवंश को पिकअप वाहन से शाजापुर अवैध रुप से ले जाया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने चार अलग अलग टीमें तस्करों को पकड़ने के लिए रवाना की गई। पुलिस टीम ने इंदौर रोड पर घेराबंदी कर चार पिकअप वाहनों को पकड़ लिया। हर एक वाहन में पांच-पांच गौवंश थे। पुलिस ने 20 गौवंश को बरमाद करते हुए आरोपी नफीस उर्फ कालू पिता चांदखां, अकरम पिता यूनुस , जावेद पिता नफीस खां, अकरम पिता बाबू खां और राजेश निवासी शाजापुर को गिरफ्तार किया है। 





बड़ी संख्या में होती है गोवंश की तस्करी





जानकारी के अनुसार इन क्षेत्र में बड़ी संख्या में गोवंश की तस्करी होती है। इसको रोकने के लिए पुलिस द्वारा अलग अलग समय पर कार्रवाई की जाती है। बावजूद उसके गोवंश की तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। इससे एक दिन पहले रीवा में एंबुलेंस में गोवंश को ले जाया जा रहा था। सारंगपुप थाना प्रभारी का कहना है कि, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गोवंश केबताया कि अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया  गया। आरोपियों से गोवंश परिवहन के संबंध कडी पुछताछ की जा रही है।



Madhya Pradesh मध्यप्रदेश Rajgarh राजगढ़ police पुलिस arrested गिरफ़्तार तस्करी गोवंश cow smuggling