शिवपुरी में अँधेरे में शहर की सड़कों पर दिखा बड़ा मगरमच्छ ,लोगों ने वीडियो किया वायरल

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
शिवपुरी में अँधेरे में शहर की सड़कों पर दिखा बड़ा मगरमच्छ ,लोगों ने वीडियो किया वायरल

मनोज भार्गव,SHIVPURI.शिवपुरी की सड़क पर देर रात अँधेरे में फिर एक विशाल मगरमच्छ घूमते  हए देखा गया। रात में जब लोग सड़क से निकले तो उन्होंने इस मगरमच्छ को देखा और कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल  दिया जो काफी वायरल हो रहा है। 



मोहनी सागर कॉलोनी में दिखा था 



बताया गया कि यह वीडियो शहर की मोहनी सागर की कॉलोनी की सड़क का है। बीती रात यहाँ सड़क पर अँधेरा था रात को कुछ लोग जब इस सड़क से गुजर रहे थे तभी अचानक उनकी निगाह सड़क पर टहलते विशाल मगरमच्छ पर पड़ी। लोगों ने तत्काल रास्ता बदला  कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। 



रेस्क्यू टीम पहुंची तब तक हो गया गायब 



इसकी जानकारी लोगों ने रेस्क्यू टीम को भी दी लेकिन जब तक टीम वहां पहुँची तब तक मगरमच्छ रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कही गायब हो गया.फिलहाल शिवपुरी शहर में बारिश के चलते नाले के सहारे मगरमच्छ शहर में आये दिन देखे जा रहे हैं,जिससे आमजन में काफी दहशत हैं।



शिवपुरी में निकलते रहते हैं मगरमच्छ 



 शिवपुरी में स्थित चांदपाठा नामक झील में सदैव से बड़े बड़े मगर मच्छ रहते रह हैं जो नालों में स्वछंद विचरण करते थे लेकिन नालों पर अतिक्रमण हो जाने के बाद अमूमन अब ये सड़क पर निकल आते हैं।  कई बार ये हमला करके मानव और पशुओं को भी अपना शिकार बना चुके है इसलिए अब इनके दिखने पर लोगों में भी व्याप्त हो जाता है। 


सड़क पर मगरमच्छ शिवपुरी में फिर दिखा मगरमच्छ शिवपुरी की सड़कों पर मगरमच्छ की गश्त Crocodile on the road Crocodile again seen in Shivpuri Crocodile patrol on the streets of Shivpuri
Advertisment