MP: सायबर ठग ने लोकसभा अध्यक्ष बनकर भोपाल सांसद प्रज्ञा​ सिंह को भेजा मैसेज

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
MP: सायबर ठग ने लोकसभा अध्यक्ष बनकर भोपाल सांसद प्रज्ञा​ सिंह को भेजा मैसेज

Bhopal. भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक बार फिर मोबाइल से फेक मैसेज भेजा गया। इस बार मैसेज भेजने के लिए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की फोटो का इस्तेमाल किया गया। सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के साथ एक बार फिर सायबर क्राइम हुआ। इस बार उन्हें वॉट्सऐप पर फेक मैसेज भेजे गए। मैसेज भेजने के लिए उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की फोटो का इस्तेमाल किया गया। सांसद की ओर से भोपाल पुलिस के उपायुक्त को लिखित शिकायत की गई है।



मैसेज में ये लिखा



जानकारी के अनुसार सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के वॉट्सऐप नंबर पर 94809-18183 से दो मई को मैसेज आए। एक बार जब मैसेज आया तो उसकी प्रोफाइल फोटो में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नाम और फोटो का उपयोग किया गया था। कुछ समय बाद जब फिर प्रोफाइल चैक की तो फोटो उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की दिखाई दी। वॉट्सऐप नंबर पर मैसेज में हेलो प्रज्ञा कैसी हो और आप इस वक्त कहां हैं, लिखा गया था।



लोकसभा अध्यक्ष के ट्वीट के बाद पुलिस में शिकायत



सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट के माध्यम से उनके नाम के फेक वॉट्सअप एकाउंट बना लिए जाने की जानकारी मिली। पुलिस में की गई शिकायत में सांसद ने बताया है कि ट्वीट के माध्यम से उन्हें पता चला कि ओम बिरला के नाम से मोबाइल नंबर 78620-92008, 94809-18183 व 94390-73870 पर फेक वॉट्सऐप एकाउंट बनाए गए। सांसद प्रज्ञा सिंह को इनमें से एक नंबर से वॉट्सऐप मैसेज आने पर उन्होंने इसकी जांच के लिए आवेदन दिया और कहा कि इस तरह के लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। इस तरह के लोगों के कारण विशिष्ट लोगों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जाए।


सायबर ठग complaint filed शिकायत दर्ज Cyber ​​thugs MP Bhopal प्रज्ञा सिंह ठाकुर Lok Sabha Speaker Madhya Pradesh सांसद Pragya Singh Thakur मध्यप्रदेश लोकसभा अध्यक्ष भोपाल