/sootr/media/post_banners/cc5698d41dce3623e13b9b3435fdff2312ba737cf01a2d156045058777beb872.jpeg)
भोपाल. डीएसपी नेहा पच्चीसिया घरेलू विवाद में हिंसा का शिकार हुई है। महिला अफसर के साथ इंजीनियर पति ने मारपीट की। नेहा ने मारपीट के खिलाफ हबीबगंज थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि पति ने रात में सिर दीवार पर दे मारा, इससे नेहा को चोटें आई है। नेहा इस समय पुलिस मुख्यालय (PHQ) में पदस्थ है। वह काफी समय से पति अंशुल जोशी से अलग रह रही थी।
ये है पूरा मामला: नेहा चार इमली इलाके में रहती है। जबकि अंशुल छोला मंदिर में रहते हैं। दोनों के दो जुड़वा बच्चे हैं। 8 मार्च की रात में चार इमली स्थित नेहा के बंगले पर पति अंशुल आया। नेहा ने अंशुल को बंगले के अंदर आने से मना कर दिया, यही से दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। इसी बीच अंशुल ने नेहा का सिर फोड़ दिया। मारपीट में नेहा घायल हो गई। हालांकि, नेहा को मामूली चोटें आई है। नेहा का आरोप है कि पति नशे का आदी है।
/sootr/media/post_attachments/e46a6f190ba1918cefa701c437daf6d3de986ffc80c03c2f813dd822c15e8a11.jpg)
इधर अंशुल ने नेहा के आरोपों को नकारते हुए कहा कि पत्नी झूठे आरोप लगा रही है। पहले से नेहा उसे मानसिक रूप से परेशान कर रही है। रविवार को अपने बच्चों से मिलने पहुंचा था। मेरे साथ जबरन विवाद करते हुए झूठा आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, हबीबगंज थाना प्रभारी भान सिंह प्रजापति ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आरोपित अंशुल नशे का आदी है।
/sootr/media/post_attachments/26b57233538fe5c36a948028519d6f8840d6d51a15e50b5ca9eaf964cc00a4d1.jpg)
IG के खिलाफ विवादित पोस्ट: पिछले साल फरवरी में गुना से नेहा का ट्रांसफर हो गया था। इसके लिए नेहा ने एक टीआई और आईजी को जिम्मेदार ठहराया था। बाद में फिर पूरे मामले में आईजी अविनाश शर्मा को दोषी ठहराया था। नेहा ने एक फेसबुक पोस्ट लिखा था। इसमें लिखा कि IG अविनाश शर्मा इज अवर कल्प्रिट यानी IG हमारे दोषी हैं। पोस्ट के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया था। बाद में नेहा ने फेसबुक पोस्ट डिलीट करते हुए सफाई दी थी कि उन्हें बदनाम करने के लिए यह पोस्ट की गई थी। वह फेसबुक पर 6 महीने से एक्टिव नहीं हैं। नेहा कोरोनाकाल में अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान से सम्मानित हो चुकी है।
/sootr/media/post_attachments/89390fc2068ce0704141573e92b2780f68a7afef52979fd22669cb08566eb345.jpg)
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us