MP के खंडवा में महिला क्लर्क की टंकी में लाश मिली, तीन दिन बाद होनी थी सगाई

author-image
एडिट
New Update
MP के खंडवा में महिला क्लर्क की टंकी में लाश मिली, तीन दिन बाद होनी थी सगाई

खंडवा. यहां एक युवती की लाश उसके घर के पीछे पानी की टंकी में मिली है। इससे शहर में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम रजनी मासरे है, जिसकी उम्र 27 साल है। हत्या के बाद लाश को टंकी में फेंका गया है। युवती की तीन दिन बाद सगाई होनी थी। खंडवा नगर निगम में पदस्थ महिला क्लर्क की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक यहां किराये पर मकान लेकर रह रही थी। वर पक्ष के लोग खरगोन के रहने वाले थे। 



महिला क्लर्क की चाकू मारकर हत्या : रजनी पहले सीधी में पदस्थ थी। पिछले साल अगस्त महीने में ही उसका ट्रांसफर खंडवा किया गया था। इसके बाद से निगम में पदस्थ थी। हत्या का मामला मध्यप्रदेश के खंडवा से सामने आया है। खंडवा जिले में नगर निगम में पदस्थ महिला क्लर्क की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम रजनी मासरे है। रजनी की लाश उसके ही घर में पानी की टंकी में मिली है। बताया जा रहा है कि युवती का रिश्ता तय हो चुका था। मंगलवार को उसकी सगाई होनी थी। लेकिन उससे 3 पहले ही उसका मर्डर हो गया। 



प्रेम प्रसंग की आशंका जताई : बता दें, एक दिन पहले युवती की स्कूटी घर से कुछ दूरी पर मिली थी। रिश्तेदारों ने संपर्क किया, तो मोबाइल बंद आ रहा था। घर बंद होने से पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद पीछे के दरवाजे से घर में घुसे, तो खून बिखरा पड़ा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है।

 


महिला क्लर्क नगर-निगम Madhya Pradesh Female Clerk Rajni Masare MP रजनी मासरे Municipal Corporation एमपी खंडवा हत्या murder मध्यप्रदेश Khandwa