आलीराजपुर में इनामी बदमाश का मकान ढहाया, अपराधी को गुजरात से किया गिरफ्तार

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
आलीराजपुर में इनामी बदमाश का मकान ढहाया, अपराधी को गुजरात से किया गिरफ्तार

यतेंद्र सोलंकी, आलीराजपुर. मध्यप्रदेश में अपराधियों के आशियानों पर बुलडोजर चलाने का काम जारी है। पुलिस और जिला प्रशासन ने आलीराजपुर में 20 हजार के इनामी बदमाश का मकान ढहा दिया। इनामी बदमाश को गुजरात के सुरेंद्रनगर से गिरफ्तार भी कर लिया गया है। बदमाश फिरोज रेप के मामले में कई महीनों से फरार था।



सर्चिंग के लिए 3 टीमें बनाई गईं



रेप के आरोपी फिरोज को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमें बनाई थीं। टीमें इंदौर, बड़वानी, धार और गुजरात में लगातार सर्चिंग अभियान चला रही थीं। एसपी ने आरोपी पर 10 हजार का इनाम रखा था। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इनाम को बढ़ाकर 20 हजार रुपए कर दिया गया।



गुजरात से गिरफ्तारी, मध्यप्रदेश में मकान ढहाया



रेप के आरोपी फिरोज को पुलिस ने गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले से धर दबोचा। बावली गांव से आरोपी की गिरफ्तारी हुई। वहीं आलीराजपुर में पुलिस और प्रशासन आरोपी के मकान की जांच की। जिसमें आरोपी फिरोज के मकान को अवैध पाया गया। पुलिस-प्रशासन ने आरोपी फिरोज के मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।


MP News मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश न्यूज MP criminal अपराधी SP पुलिस अधीक्षक BULLDOZER बुलडोजर Alirajpur आलीराजपुर अलीराजपुर House
Advertisment