साल में सिर्फ एक बार होते हैं झलारिया महादेव के दर्शन, घने जंगल से है रास्ता

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
साल में सिर्फ एक बार होते हैं झलारिया महादेव के दर्शन, घने जंगल से है रास्ता

पन्ना. पन्ना टाइगर रिजर्व की दुर्गम पहाड़ियों के बीचों-बीच महादेव का अनूठा धाम स्थल है। इसे झलारिया महादेव के नाम से जाना जाता है। यहां साल में सिर्फ एक बार दर्शन की इजाजत होती है। इस वजह से आज यानी 11 फरवरी को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे है। 



पहाड़ी से गिरता पानी अभिषेक करता है: टाइगर रिजर्व के हिनौता गेट से करीब 20 किमी दूर ये मंदिर है। घने जंगलों के बीच से गुजरकर मंदिर के लिए जाना होता है। बड़ी पहाड़ी के नीचे महादेव का शिवलिंग स्थापित है। यहां पहाड़ियों से गिरता कंचन जल महादेव का अभिषेक करता है। mahadev madir



मान्यता है कि यहां पर जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मनोकामना मांगता है। वह पूरी जरूर होती है। प्रशासन साल में केवल एक बार मंदिर में जाने की अनुमति देता है। इस अनूठे और बेहद रमणीक स्थल के प्रति क्षेत्रवासियों की आस्था है। यही कारण है कि लोग झलारिया महादेव के दर्शन करने के लिए साल भर इंतजार करते हैं। 


mp mahadev mandir अनूठा मंदिर Panna झलारिया महादेव महादेव मंदिर mahadev unique mandir jhalariya mahadev Panna Tiger Reserve पन्ना टाइगर रिजर्व mahadev mandir पन्ना
Advertisment