DEWAS: पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी, पति ने ऐसी बेरहमी की कि देखकर आप भी दहल जाएंगे, पति समेत 11 पर FIR

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
DEWAS: पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ रह रही थी, पति ने ऐसी बेरहमी की कि देखकर आप भी दहल जाएंगे, पति समेत 11 पर FIR

DEWAS. यहां विवाहेतर संबंध (Extra Marital Relationship) का मामला सामने आया है। पति को जब पत्नी के बॉयफ्रेंड के साथ रहने का पता चला तो उसने पत्नी को बेरहमी से ना केवल मारा, बल्कि बाल खींचे और जमीन पर पटक दिया। यही नहीं, पत्नी के कंधे पर बॉयफ्रैंड को बैठाकर जुलूस भी निकाला गया। पति समेत 11 लोगों पर केस दर्ज किया है।



महिला के तीन बच्चे हैं। वो पिछले एक हफ्ते से अपने पुरुष दोस्त के साथ रह रही थी। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई की।




— TheSootr (@TheSootr) July 4, 2022



पति पीटता रहा, लोग देखते रहे



देवास जिले के पुंजापुरा के बोरपड़ाव गांव की ये घटना 4 जुलाई की है। अब इसका वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला 1 हफ्ते पहले घर से लापता हो गई थी। पति और ससुराल वालों ने उसे खूब ढूंढा। जब महिला नहीं मिली तो थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 4 जुलाई को पति को किसी से जानकारी दी कि उसकी पत्नी गांव में ही अपने प्रेमी के घर पर है। इसके बाद पति और ससुराल के लोग उसे तलाशते हुए प्रेमी के घर पहुंचे। वहां महिला पेटी में छिपी हुई मिली। आरोपियों ने उसे बाहर निकाला और पूरे गांव के सामने जमकर पीटा। सिर्फ एक-दो लोगों को छोड़ दें तो ज्यादातर लोग तमाशबीन बने रहे।



बच्चों ने प्रेमी के साथ देखा था



पुलिस ने अब महिला को उसके मायके भेज दिया है। महिला की महज 15 साल की उम्र में शादी हो गई थी। 30 साल की महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी 13 साल और छोटी 10 साल की है। बेटे की उम्र 8 साल है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले बच्चों ने अपनी मां को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था। यह बात उन्होंने अपने पिता को बता दी। इस पर पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद ही महिला घर छोड़कर चली गई।



कमलनाथ ने शिवराज पर उठाए सवाल




— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) July 4, 2022


विवाहेतर संबंध शादीशुदा महिला Dewas Police Extra Marital Relationship cruelty देवास न्यूज Married woman PTI Dewas News Dewas husband Viral Video वायरल वीडियो देवास देवास पुलिस क्रूरता