धोनी ने झाबुआ से कड़कनाथ के 2 हजार चूजे खरीदे, MS के फॉर्म हाउस के लिए रवाना

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
धोनी ने झाबुआ से कड़कनाथ के 2 हजार चूजे खरीदे, MS के फॉर्म हाउस के लिए रवाना

Jhabua. क्रिकेट की दुनिया में कामयाबी के झंडे गाड़ने वाले महेन्द्र सिंह धोनी अब कड़कनाथ के बिजनेस में उतर आए हैं। जिले के थांदला क्षेत्र के रूण्डीपाड़ा ग्राम के निवासी विनोद मेड़ा (Vinod Meda) की चर्चा इन दिनों जिले के साथ-साथ पूरे देश में हो रही है। विनोद मेड़ा चूजों का पालन करते हैं और इन्‍हें बेचते हैं। धोनी ने मध्यप्रदेश के झाबुआ से कड़कनाथ नस्ल के 2 हजार मुर्गे खरीदे हैं। दरअसल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने झाबुआ के विनोद मेड़ा को 2,000 कड़कनाथ चूजों का ऑर्डर दिया था और वो इस ऑर्डर को लेकर रांची रवाना हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी झाबुआ के कड़कनाथ मुर्गों का पालन कर रहे हैं।





2 हजार चूजों रांची के लिए रवाना





झाबुआ के थांदला के पास रूंडीपाड़ा गांव में विनोद मेड़ा कड़कनाथ मुर्गी फॉर्म चलाते हैं। 2,000 कड़कनाथ चूजों के ऑर्डर को लेकर विनोद मेड़ा ने कहा कि पिछले साल क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें 2,000 चूजों का आर्डर दिया था। कोरोना महामारी के कारण वो धोनी को उस समय ऑर्डर उपलब्ध नहीं करा पाए थे। हालांकि अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के ऑर्डर को तैयार किया और 2,000 चूजों को लेकर रांची निकल गए हैं। कुक्कुट प्रजाति के कड़कनाथ मुर्गे मूल रूप से मध्यप्रदेश के धार और झाबुआ, बस्तर (छत्तीसगढ़), गुजरात और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र में पाए जाते हैं। 2018 में मध्यप्रदेश सरकार के तत्कालीन सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में कड़कनाथ ऐप की लॉन्चिंग की थी। इस एप की मदद से देशभर में कहीं भी कड़कनाथ मुर्गा मंगाया जा सकता है। 





ठंड के मौसम में खाने से शरीर को बहुत फायदा होता





गौरतलब है कि इस समय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सीएसके की टीम से आईपीएल के मैच खेल रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि वो इस समय रांची में मौजूद नहीं होंगे। इसलिए रांची पहुंचकर विनोद मेड़ा 2,000 चूजों का ऑर्डर धोनी के मैनेजर या उनके भाई को सौंपेंगे। झाबुआ और छत्तीसगढ़ ने कड़कनाथ प्रजाति के मुर्गों पर अपना हक जताया था। यह लड़ाई कोर्ट तक पहुंची थी। कानूनी लड़ाई जीतने के बाद झाबुआ ने इसके लिए GI टैग हासिल किया। कड़कनाथ चूजे को बारिश और ठंड के मौसम में खाने से शरीर को बहुत फायदा होता है। फिटनेस के लिए महेंद्र सिंह धोनी के अलावा टीम इंडिया के बहुत से क्रिकेटर इसका सेवन करते हैं। बता दें कि कड़कनाथ का मांस डायबीटिज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है और इसमें हाई प्रोटीन के साथ लो फैट होता है। साथ ही इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी काफी सहायक होता है। इसलिए इसकी बिक्री ज्यादा होती है।



Madhya Pradesh MP मध्य प्रदेश MS Dhoni एमएस धोनी Jhabua झाबुआ dhoni FROM Vinod Meda Chicks विनोद मेड़ा