BJP मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाती है- दिग्विजय; नरोत्तम का पलटवार

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
BJP मुस्लिम लड़कों को पैसे देकर पत्थर फिंकवाती है- दिग्विजय; नरोत्तम का पलटवार

Neemuch. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक और विवादित बयान सामने आया है। दिग्विजय ने एक बार फिर बीजेपी नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेता गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर खुद ही पत्थर फिकवाते हैं। इस पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह ने रमजान के पवित्र महीने में मुस्लिम नौजवानों को बिकाऊ बताकर मुस्लिम कौम को बदनाम करने का पाप किया है। 



यह है पूरा मामला



दिग्विजय सिंह दो दिन के दौरे पर 25 अप्रैल की देर रात जावद विधानसभा के ग्राम मोड़ी पहुंचे थे। यहां दलित कार्यकर्ता के घर रात्रि विश्राम कर वे सुबह में राम धुन प्रभात रैली में शामिल हुए व मोड़ी माता जी के दर्शन किए। इसके बाद सुवाखेड़ा में इंदिरा पत्थर श्रमिक सहकारी समिति के यहां श्रमिकों के संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वे प्रेस वार्ता में शामिल हुए। इसी दौरान उन्होंने यह बयान दिया। दिग्विजय ने कहा कि उनके पास ऐसी शिकायतें आ रही हैं कि कुछ गरीब मुसलमान लड़कों को पैसा देकर बीजेपी के लोग खुद ही पत्थर फिकवाते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वे अभी यह आरोप नहीं लगा रहे। पहले वे तथ्यों की जांच करेंगे।



बीजेपी ने घेरा



गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को स्पष्ट करना चाहिए कि किस आधार पर उन्होंने मुस्लिम नौजवानों को बिकाऊ कहा। आपने तो सीधे यह भी घोषित कर दिया कि पत्थर कौन फेक रहे हैं। मैं दिग्विजय सिंह से यह पूछना चाहता हूं कि आखिर रमजान के माह में उन्होंने मुस्लिम कौम को बदनाम करने का पाप क्यों किया। क्यों उन्होंने पूरी कौम को बदनाम किया। इस सवाल का जवाब उन्हें कौम को देना ही होगा।


BJP नीमच मुस्लिम वर बीजेपी कांग्रेस Neemuch Digvijay Singh हिंदू Home Minister CONGRESS खरगोन हिंसा Khargone Violence नरोत्तम मिश्रा दिग्विजय सिंह Hindu Narottam Mishra गृहमंत्री