'सिर्फ भैया मियां का घर क्यों तोड़ा, विशेष वर्ग को निशाना बना रही MP सरकार'

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
'सिर्फ भैया मियां का घर क्यों तोड़ा, विशेष वर्ग को निशाना बना रही MP सरकार'

कवि छोकर, Sehore. पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने सीहोर के आष्टा में मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार विशेष वर्ग को निशाना बना रही है। दरअसल अलीपुर के कांग्रेस नेता भैया मियां की 10 दुकानों और दो घरों को जिला प्रशासन ने जमींदोज कर दिया। इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला।



अरुण यादव और दिग्विजय ने ली कार्रवाई की जानकारी



अलीपुर में कार्रवाई की जानकारी मिलते ही पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव आष्टा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं से कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 115 इलाके में लगभग 200 मकान बने हुए हैं। लेकिन प्रशासन ने सिर्फ भैया मियां को ही नोटिस जारी कर कार्रवाई कर दी। ऐसे में सवाल ये है कि सभी को नोटिस जारी क्यों नहीं किए गए।



दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों के साथ की बैठक



इस मामले को लेकर दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। एसडीएम विजय मण्डलोई, तहसीलदार लाखन सिंह चौधरी, नायब तहसीलदार अंकिता वाजपेयी, नायब तहसीलदार अतुल शर्मा के साथ रेस्ट हाउस के बंद कमरे में करीब एक घंटे तक चर्चा की।


Sehore बयान MP Government MP News विशेष वर्ग Arun Yadav MP special class targeting Digvijay Singh निशाना सीहोर मध्यप्रदेश सरकार सीएम शिवराज दिग्विजय सिंह statement मध्यप्रदेश CM Shivraj