दिग्विजय सिंह ने कहा सीएम शिवराज के इशारे पर हुए दंगे-फसाद, सब कुछ था प्रायोजित

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
दिग्विजय सिंह ने कहा सीएम शिवराज के इशारे पर हुए दंगे-फसाद, सब कुछ था प्रायोजित

Sehore. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सीहोर दौरे पर हैं। यहां पर उन्होंने मीडिया को बयान देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मीडिया से कहा कि दंगा फसाद वहीं होता है, जहां सीएम चाहता है, या वहां का प्रशासन चाहता है। खरगोन में जो कुछ भी हुआ वह सब प्रायोजित था। अब भी वहां जो हो रहा है वह राजनीतिक लाभ के लिए हो रहा है। सवाल आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है। सरकार की मानसिकता का है।







— TheSootr (@TheSootr) April 13, 2022





दंगा-फसाद ये भी बोले





दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार कार्रवाई करना चाहती है तो उनका स्वागत है। लेकिन सवाल यहां पर ये है कि मध्य प्रदेश में शांति रहेगी या नहीं। उन्होंने आगे कहा कि मैं दस साल तक मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री रहा हूं। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्र हमेशा कहा करते थे कि दंगा-फसाद वहीं होता है, जहां मुख्यमंत्री चाहता है, या वहां का प्रशासन चाहता है। ये दंगा-फसाद जो हो रहा है, पूरी तरह से प्रायोजित है। 





दिग्गी हैं बीजेपी के निशाने पर





मध्य प्रदेश में रामनवमी के दिन हुई हिंसा की घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ( MP BJP chief VD Sharma) ने इसे लेकर कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) के बयानों के बाद उन पर निशाना साधा है। शर्मा ने कहा, दिग्विजय सिंह ने हमेशा साजिश की है। उनका ट्वीट देश के माहौल को बिगाड़ने की एक अंतरराष्ट्रीय और आपराधिक साजिश से जुड़ा है। इंटेलिजेंस को इसकी जांच करनी चाहिए। सोनिया गांधी ने उन्हें मीडिया में दिखने के लिए आंदोलन का प्रभारी बनाया है।



BJP Madhya Pradesh वीडी शर्मा सीएम बीजेपी VD Sharma Dwarka Prasad Mishra Digvijay Singh द्वारका प्रसाद मिश्र CM दिग्विजय सिंह शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश SHIVRAJ SINGH CHOUHAN