दिग्विजय सिंह ने मोदी और शिवराज सरकार को घेरा, गोविंद सिंह का मिला साथ

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
दिग्विजय सिंह ने मोदी और शिवराज सरकार को घेरा, गोविंद सिंह का मिला साथ

मनोज चौबे, Gwalior. ग्वालियर के इंटक मैदान में 75वां इंटक स्थापना दिवस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारी और इंटक कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए कांग्रेस ने सभी शासकीय गैर शासकीय कर्मचारी संगठन और ठेका कर्मचारियों के बीच स्थान बनाने के लिए यह कदम बढ़ाया है।





केंद्र सरकार को घेरा





कार्यक्रम में जहां नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह द्वारा मध्यप्रदेश और केंद्र की बीजेपी सरकार को मजदूर विरोधी बताया तो वहीं दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से इस देश के औद्योगिक करण में मजदूरों का हक समाप्त कर रही है 44 लेबर कानूनों को समाप्त कर दिया गया जबकि चार लेबर कोर्ट बनाए गए जिन्हें राज्यसभा लोकसभा में बिना चर्चा किए पास कर दिया गया जो सीधे तौर पर उद्योगपतियों के पक्ष में है और मजदूरों के खिलाफ है, इसलिए हम इन मजदूरों की लड़ाई इंटक के जरिए लड़ने का पूरा प्लान बना चुके हैं। ताकि उनको हक दिलाया जा सके। साथ ही इंटर को और अधिक मजबूती देने के लिए अब बेरोजगार युवाओं को इससे जोड़ा जाएगा ताकि प्रदेश और केंद्र की सरकार को आने वाले चुनावों में करारा जवाब दिया जा सके।





मनिंदर सिंह बिट्टा को दिया जवाब





वहीं मनिंदर सिंह बिट्टा द्वारा दिग्विजय सिंह को लेकर दिए गए बयान जिसमें दिग्विजय सिंह को गौ मांस का समर्थक बताया है, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया और कहां है कि बिट्टा जी को शायद यह मालूम नहीं है कि गौ सेवा संवर्धन मेरे मुख्यमंत्री काल में ही शुरू किया गया था और मैं सनातन धर्म का पालन करने वाला हूं इसलिए वह क्या है इसके बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा लेकिन वह हमारे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं फिर भी शायद उन्हें यह जानकारी नहीं है कि मैं सबसे बड़ा गौ संवर्धन का पक्षधर रहा हूं सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में गौ संरक्षण का कार्य मेरे कार्यकाल में हुआ है उसके बाद कमलनाथ जी ने भी किया है।



ग्वालियर Madhya Pradesh former Chief Minister Digvijay Singh Gwalior Leader of Opposition Dr. Govind Singh इंटक स्थापना दिवस प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह इंटक मैदान मध्यप्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह State Vice President Ashok Singh INTUC Maidan INTUC Foundation Day