EOW की रीवा में दबिश: टाइमकीपर की 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
EOW की रीवा में दबिश: टाइमकीपर की 1 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा

रीवा. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) की टीम ने 23 जनवरी को रीवा में एक टाइमकीपर के ठिकानों पर कार्रवाई की। टाइमकीपर लोक निर्माण विभाग (PWD) में पदस्थ है। इस छापेमारी में टाइमकीपर की 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। EOW की टीम ने अलसुबह छापेमारी की थी। इस दौरान टाइमकीपर की फैमिली सो रही थी। इस वजह से उन्हें रिएक्शन का टाइम नहीं मिल पाया। 





गांव में आलीशन मकान: जानकारी के मुताबिक EOW एसपी को टाइमकीपर पन्नालाल शुक्ला की आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद हनुमना तहसील के माढ़ा रघुवर गांव में टीम ने दबिश दी। आरोपी का गांव में 3600 वर्ग फीट में दो मंजिला आलीशन मकान है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए हैं। कार्रवाई में टीम को 9 जमीनों की रजिस्ट्री मिली है। ये रजिस्ट्री पति, बेटे, बहू और कुछ अन्य लोगों के नाम पर हैं। इसके अलावा 1 बोलेरो, 3 मोटरसाइकिल भी मिली है। पन्नालाल के 8 बैंक खाते हैं। इसके अलावा बैंक में 10 लाख की पॉलिसी भी है।







3600 वर्ग फीट एरिया में फैला पन्नालाल का आलीशान मकान।



3600 वर्ग फीट एरिया में फैला पन्नालाल का आलीशान मकान।







1 साल की नौकरी बची: 61 वर्षीय पन्नलाल लगातार 35 साल से सेवाएं दे रहे हैं। इस बीच उन्होंने नौकरी से 35-40 लाख रुपए कमाए हैं। लेकिन अभी तक कार्रवाई में इनकी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। जांच में अभी और भी संपत्ति का खुलासा हो सकता है। वर्तमान में टाइमकीपर की सैलरी 40 हजार रुपए महीना है। एक साल बाद पन्नालाल नौकरी से रिटायर्ड हो जाएगे। 



टाइमकीपर की संपत्ति रीवा में कार्रवाई timekeeper 1 crore Property ईओडब्ल्यू की कार्रवाई hanumna tehsil pwd department riwa corrupt timekeeper raid on timekeeper eow team action corruption reewa रीवा Riwa