विवादों में घिरी MP महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, प्रमुख कारण ये रहे

author-image
एडिट
New Update
विवादों में घिरी MP महिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, प्रमुख कारण ये रहे

भोपाल. विधानसभा चुनाव (Assembly elections) नजदीक आ रहे हैं। कांग्रेस (congress) की अंदरूनी कलह दिखने लगी है। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में महिला कांग्रेस में पदों को लेकर उपजे असंतोष के बाद 23 फरवरी को कार्यकारणी भंग कर दी गई। पार्टी ने महिला कांग्रेस (Mahila Congress) अध्यक्ष अर्चना जायसवाल (Archana Jaiswal) को भी पद से हटा दिया है। अब मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस में केवल 4 उपध्यक्ष ही रहेंगीं।





इस कारण हुआ ये फैसला: कार्यकारिणी का गठन 30 जनवरी को हुआ था, लेकिन उसके बाद से ही कुछ नियुक्तियों को लेकर इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में महिला कांग्रेस में असंतोष फैल गया था। महिला कांग्रेस कार्यकारिणी में अपनी या अपनों की नियुक्ति न होने से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफा देना शुरू कर दिया था। इसी कारण राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने ये कार्रवाई की है।





बनी रहेंगी 4 उपाध्यक्ष: महिला कांग्रेस के पत्र के मुताबिक संगठन में फिलहाल चार उपाध्यक्ष बनी रहेंगी। इन चार उपाध्यक्षों में नूरी खान, रश्मि पवार, कविता पांडे और जमुना मारवाई शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने जल्द नई कार्यकारणी के गठन की बात कही है।





अर्चना जायसवाल की नियुक्ती: मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन के बाद लंबे समय तक पद खाली रहने के बाद 27 जुलाई 2021 को अर्चना जायसवाल की नियुक्ती की गई थी। इस संबंध में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस ने आदेश जारी किए थे। इससे पहले वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर थी। जबकि अर्चना जायसवाल इंदौर से महापौर पद की प्रत्याशी भी रह चुकी हैं।



Madhya Pradesh CONGRESS कांग्रेस इंदौर Indore Assembly Elections विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश Gwalior ग्वालियर Ujjain Mahila Congress महिला कांग्रेस Archana Jaiswal अर्चना जायसवाल Executive कार्यकारिणी