GUNA : गुना में साक्षी रघुवंशी और बमोरी में गायत्री भील निर्विरोध बनीं अध्यक्ष, राधौगढ़ में चुनाव में प्रज्ञा मीना को चुना अध्यक्ष

author-image
Naveen Modi
एडिट
New Update
GUNA : गुना में साक्षी रघुवंशी और बमोरी में गायत्री भील निर्विरोध बनीं अध्यक्ष, राधौगढ़ में चुनाव में प्रज्ञा मीना को चुना अध्यक्ष

GUNA. गुना में 3 जनपद पंचायतों में अध्यक्ष के चुनाव हुए। गुना जनपद पंचायत में साक्षी रघुवंशी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। बमोरी जनपद पंचायत में गायत्री भील निर्विरोध अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठीं। वहीं प्रज्ञा मीना को चुनाव के बाद अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई थी।



निर्विरोध अध्यक्ष चुनाव में मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की भूमिका



अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया के चलते एक से ज्यादा उम्मीदवार होने से गरमाहट बनी रही। जिसमें जिले के निवासरत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अन्य उम्मीदवारों को समझाइश देकर गुना और बमोरी में निर्विरोध अध्यक्ष चुनने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। गुना जनपद से साक्षी रघुवंशी निर्विरोध अध्यक्ष बनीं। बमोरी में गायत्री भील भी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। वहीं राधौगढ़ जनपद पंचायत में चुनाव के बाद प्रज्ञा मीना अध्यक्ष बनीं।


District President elections MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP Guna News गुना प्रज्ञा मीना गुना की खबरें गायत्री भील साक्षी रघुवंशी Pragya Meena Sakshi Raghuvanshi Gayatri Bhil जनपद अध्यक्ष मध्यप्रदेश Radhogarh guna Guna-Bamori