शराबी युवक और पुलिसकर्मी में विवाद, झारिया मारकर पुलिकर्मी का फोड़ा सिर

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
शराबी युवक और पुलिसकर्मी में विवाद, झारिया मारकर पुलिकर्मी का फोड़ा सिर

Panna. पन्ना में एक शराबी और पुलिसकर्मी के बीच में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों के बीच में मारपीट होने लगी। इस दौरान शराबी ने झारिया मारकर पुलिसकर्मी का सिर फोड़ दिया। जिसके बाद पुलिसकर्मी को आसपास मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचा, और इसकी सूचना पुलिस को दी। अस्पताल में घायल पुलिसकर्मी का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शराबी को गिरफ्तार कर लिया है। 



खाना लेने गया था पुलिसकर्मी



बताया जा रहा है कि, अजयगढ़ थाना में पदस्थ आरक्षक अरविंद अहिरवार खाना लेने के लिए ढाबा गया था। इसी दौरान वहां पर मौजूद सचिन यादव नाम के शराबी के द्वारा पुलिसकर्मी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान खाने बनाने के काम में आने वाली झारिया से शराबी ने पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। जिससे पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि मौके काफी लोग मौजूद थे। जिसके चलते दोनों के बीच में विवाद को खत्म कराया गया। 


पन्ना न्यूज शराबी हिंदी न्यूज विवाद Drunkard मध्यप्रदेश न्यूज मारपीट पुलिसकर्मी Controversy Hindi News assault Madhya Pradesh News Panna News policeman