इंदौर में गर्मी की वजह से स्कूलों का समय बदला, आंगनबाड़ियों के लिए भी आदेश जारी

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
इंदौर में गर्मी की वजह से स्कूलों का समय बदला, आंगनबाड़ियों के लिए भी आदेश जारी

इंदौर. मध्यप्रदेश के कई जिलों में गर्मी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इंदौर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री दर्ज किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए इंदौर कलेक्टर ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जिससे बच्चों पर गर्मी का विपरीत असर न पड़े। स्कूलों के लिए सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। 12 बजे के बाद स्कूल में पढ़ाई नहीं होगी। इसके साथ ही आंगनबाड़ियों के लिए भी आदेश जारी किया गया है। सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक ही आंगनबाड़ी संचालित की जा सकेंगी।







इंदौर कलेक्टर ने जारी किया आदेश।



इंदौर कलेक्टर ने जारी किया आदेश।







 ये भी पढ़ें..अब आपके बच्चों पर नहीं पड़ेगी गर्मी की मार, जानें स्कूलों के लिए क्या है आदेश ?



आदेश MP News Anganwadi मध्यप्रदेश की खबरें इंदौर MP Indore Collector heat order Children स्कूल बच्चे समय मध्यप्रदेश School timing इंदौर कलेक्टर Indore गर्मी