प्रोफेसर दंपति के ठिकानों पर EOW की रेड, 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
प्रोफेसर दंपति के ठिकानों पर EOW की रेड, 5 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा

ओपी नेमा, जबलपुर. यहां आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW की टीम ने प्रोफेसर दंपति के ठिकानों पर छापेमारी की। इस रेड में 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है। डॉ तृप्ति गुप्ता जबलपुर मेडिकल यूनिवर्सिटी में डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त है। वह यूनिवर्सिटी की प्रभारी परीक्षा नियंत्रक भी रही है। तृप्ति के पति डॉ अशोक साहू यूनिवर्सिटी के बायोकेमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष (HOD) है। EOW की टीम को आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद सुबह 4 बजे टीम ने सर्चिंग की। कार्रवाई में अभी और बेनामी संपत्ति का खुलासा हो सकता है। 



दंपति के खिलाफ मामला दर्ज: EOW को नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर के प्रोफेसर डॉ अशोक साहू और उनकी पत्नी प्रोफेसर डॉ तृप्ति गुप्ता के खिलाफ भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत मिली थी। EOW एसपी देवेंद्र प्रताप सिंह राजपूत के निर्देश पर शिकायत की जांच स्वर्ण जीत सिंह धामी ने की। जांच में पाया गया की अशोक साहू और तृप्ति की वैध स्रोत से प्राप्त कुल आय 3 करोड़, 15 लाख, 13 हजार, 308 रुपए हुई है। जबकि इसी अवधि में इनके द्वारा कुल 5 करोड़, 44 लाख, 22 हजार, 521 रुपए की संपत्ति अर्जित करना एवं व्यय करना पाया गया है। इस हिसाब से दपंति ने आय से 72 फीसदी ज्यादा राशि कमाई है। जिस पर दोनों के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। 



इतनी संपत्ति मिली अब तक




  • भूखंड क्रमांक 54 कोड कॉलोनी जबलपुर।


  • भूखंड क्रमांक एमआईजी 516 में रोड धन्वंतरि नगर जबलपुर।

  • भूखंड क्रमांक एमआईजी 517 में रोड धन्वंतरि नगर, (कीमत करीब 1 करोड़ 56 लाख,90 हजार, 944 रुपए)।

  • उपरोक्त भूखंड पर भवन निर्माण व्यय कीमत करीब 2 करोड़ 34 लाख,53 हजार, 208 रुपए)।

  • एलआईसी में 5 लाख, 68 हजार, 256 रुपए का निवेश।

  • एक टोयोटा कार खरीदने में करीब 7 लाख, 40 हजार, 913 रुपए।

     


  • जबलपुर Jabalpur मेडिकल यूनिवर्सिटी भष्टाचार corruption संपत्ति का खुलासा EOW Medical University छापा रेड raid
    Advertisment