सुब्रत राय पर FIR: MP में सहारा प्रमुख पर FIR, 38 निवेशकों ने EOW पर दर्ज की शिकायत

author-image
एडिट
New Update
सुब्रत राय पर FIR: MP में सहारा प्रमुख पर FIR, 38 निवेशकों ने EOW पर दर्ज की शिकायत

जबलपुर. सहारा प्रमुख सुब्रत राय (Subrata Roy) के खिलाफ जबलपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। यह FIR जबलपुर (Jabalpur) के आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने की थी। सुब्रत राय और अन्य पर शहर के 38 निवेशकों से तकरीबन 38 लाख रुपए हड़पने का आरोप है।

कंपनी नहीं दे रही पैसे

आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) के SP देवेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि जबलपुर के गोरखपुर, रांझी इलाके और कटनी जिले के कुल 38 निवेशकों ने शिकायत दर्ज की थी। निवेशकों ने बताया कि उनकी जमा रकम का मैच्योरिटी टाइम खत्म होने के बाद भी कंपनी पैसे नहीं लौटा रही है। निवेशकों के सहारा इंडिया की शाखाओं पर जाने पर अधिकारी उन्हें कोई सही जवाब नहीं दे रहे हैं।

EOW इस केस की जांच कर रहा है। भोपाल (Bhopal) से FIR की मंजूरी मिलने के बाद जबलपुर शाखा को रिपोर्ट सौंपी गई है। दूसरे निवेशकों की शिकायत को भी इस मामले में शामिल करके जांच में लिया जाएगा।

MP में पहली बार सहारा प्रमुख सुब्रत राय पर केस

EOW के अधिकारियों के मुताबिक एमपी में पहली बार सहारा प्रमुख सुब्रत राय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सहारा इंडिया (Sahara India) कंपनी की गोरखपुर शाखा में कुल 12 निवेशकों ने 19.68 लाख रुपए जमा किए थे। सहारा इंडिया की शाखा रांझी में कुल 16 निवेशकों ने 16.42 लाख रुपए जमा किए थे। सहारा इंडिया की कटनी शाखा में कुल 4 निवेशकों ने 2.24 लाख रुपए जमा किए थे।

अगस्त खबर august news news today News update न्यूज अपडेट द सूत्र The Sootr Digital Media