सिवनी में फिर भूकंप के झटके, लगातार तीसरे साल बारिश के दौरान महसूस हो रहे भूकंप के झटके

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
सिवनी में फिर भूकंप के झटके, लगातार तीसरे साल बारिश के दौरान महसूस हो रहे भूकंप के झटके

Seoni, Vinod Yadav. मध्य प्रदेश के सिवनी में गुरुवार सुबह एक बार फिर भूकंप का तगड़ा झटका महसूस किया गया। सुबह करीब 5.20 बजे धरती हिलने से घर में मौजूद लोग सहम गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक सब कुछ सामान्य हो गया। भूकंप का झटका महसूस होने के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने इसकी जानकारी दी। हालांकि, भूकंप मापी पर जिले में भूकंप दर्ज नहीं हुआ है। भूकंप के इन हल्के झटकों से कोई बड़ी हानि सामने नहीं आई है। भूकंप के हल्के झटके वर्षा के बाद बीते तीन वर्षों से लगातार डूंडा सिवनी के चूना भट्टी सहित शहर से लगे कुछ इलाकों में आ रहे हैं। 





भूविज्ञानियों के मुताबिक वर्षा का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकलने से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं। बारिश थमने के कुछ महीनों बाद यह स्वतः समाप्त हो जाते हैं। गुरुवार को सुबह भूकंप एक जोरदार धमाके के साथ हुआ। लोगों ने धम्म जैसी आवाज महसूस की। इसके साथ ही कुछ लोग घरों से बाहर निकल गए तथा कुत्ते भी जोर-जोर से भौकने लगे। नगर के कबीर वार्ड डूंडा सिवनी, टैगोर वार्ड, महावीर वार्ड क्षेत्र के लोगों ने बताया कि गुरुवार को सुबह वे घर के दूसरे माले पर सो रहे थे, तभी धम्म से आवाज आई, मकान हिला। वे तत्काल नीचे उतरे इसके साथ ही में गुरुवार को सुबह 5.20 बजे जमीन हिलने की खबरें लोग एक दूसरे को देने लगे।







चूने और पानी के कैमिकल रिएक्शन से भी हिलती है धरती





वैसे तो जिले के भूकंप मापी में किसी प्रकार की हलचल दर्ज नहीं हो पाई। भूवैज्ञानिक ऐसी स्थिति में इसी नतीजे पर पहुंचे हैं कि धरती के नीचे बड़ी मात्रा में मौजूद चूना पत्थर और पानी के मिलने से होने वाली रासायनिक अभिक्रिया के चलते बनने वाली गैस और ऊर्जा कभी-कभी ऐसे हालात बना देते हैं शायद इसी वजह से 3 सालों से सिवनी भूकंप जैसे झटके महसूस हो रहे हैं। 



मध्य प्रदेश Seoni News seoni सिवनी Earthquake DOONDA GEOLOGIST भूकंप का तगड़ा झटका भूकंप मापी पर चूना पत्थर और पानी भूवैज्ञानिक