BHOPAL: हिंदी भवन में किताब उत्सव का आयोजन: 18 जुलाई से 25 जुलाई तक राजकमल पुस्तक प्रदर्शनी, जाने-माने साहित्यकार होंगे शामिल

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
BHOPAL: हिंदी भवन में किताब उत्सव का आयोजन: 18 जुलाई से 25 जुलाई तक राजकमल पुस्तक प्रदर्शनी, जाने-माने साहित्यकार होंगे शामिल

BHOPAL. राजधानी के साहित्य प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। हिन्दी भवन के महादेवी वर्मा सभागार में किताब उत्सव का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन रादकमल प्रोडक्शन ग्रुप कर रहा है। यह किताब उत्सव 18 जुलाई से 25 जुलाई तक चलेगा। साथ ही हर दिन साहित्यिक आयोजन किए जाएंगे और देश के अलग-अलग राज्यों से प्रख्यात साहित्यकार भी शामिल होंगे।





8 दिन का किताब उत्सव





यह किताब उत्सव 18 जुलाई से शुरू होगा। 18 जुलाई को उत्सव का उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार रमेशचंद्र शाह, कथाकार गोविंद मिश्र, कवि राजेश जोशी, व्यंग्यकार ज्ञान चतुर्वेदी, लेखक कैलाशचंद्र पंत, कथाकार शशांक, कवि कुमार अम्बुज, कथाकार उर्मिला शिरीष, आलोचक आशीष त्रिपाठी और अनिल त्रिपाठी विशेष रूप से शामिल होंगे।  



उत्सव 25 जुलाई तक चलेगा। रोज शाम 5:00 बजे से रात 7.45 बजे तक अलग-अलग सेशंस में साहित्यिक परिचर्चा (literary discussion), लेखकों से संवाद और रचना पाठ होंगे।





हमारा शहर हमारा गौरव





किताब उत्सव में एक बहुत ही खास आयोजन किया है- हमारा शहर हमारे गौरव। इसमें भोपाल की खास शख्सियतों के व्यक्तित्व और उनके काम पर बातचीत होगी। इन शख्सियतों में नरेश मेहता, शरद जोशी, मंजूर एहतेशाम, दुष्यंत कुमार और भगवत रावत जैसे विख्यात साहित्यकार व दिग्गज पत्रकार प्रभाष जोशी शामिल हैं।





कवि की वर्तनी





किताब उत्सव के उद्घाटन के बाद वरिष्ठ कवि राजेश जोशी पर एक खास सेशन किया जाएगा। इस सेशन में कवि की वर्तनी  का आयोजन होगा। इसमें राजेश जोशी के साहित्य पर खास बातचीत होगी। साथ ही राजेश जोशी की दो नई किताबें- अब तक सब और कवि की वर्तनी लॉन्च की जाएंगी।





राजकमल पुस्तक प्रदर्शनी





किताब उत्सव में 18 जुलाई से 25 जुलाई तक हिन्दी भवन के श्रीनरेश मेहता सभागार में राजकमल पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। यह प्रदर्शनी हर दिन सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। सभी साहित्यप्रेमी प्रदर्शनी से अपनी मनपसंद किताबें ले सकते हैं।



 



Madhya Pradesh Hindi Bhopal हिंदी भवन हिंदी साहित्य किताबें Hindi bhavan Literature Books मध्यप्रदेश भोपाल