सागर: बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, कैंसर की बीमारी से परेशान था

author-image
एडिट
New Update
सागर: बुजुर्ग ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली, कैंसर की बीमारी से परेशान था

सागर. जिले में आत्महत्या (Sucide Case Sagar) का एक मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना अंतर्गत लिंक रोड के पास एक शख्स ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, लिंक रोड पर स्मार्ट बार के पास रहने वाले 51 वर्षीय महेश साहू लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। भोपाल कैंसर हॉस्पिटल (Bhopal Cancer Hospital) में उनका इलाज भी चल रहा था। सुबह करीब 10:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बाहुबली कॉलोनी स्थित एक मकान में गोली चली है।

12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली

पुलिस ने मौके पर देखा तो महेश साहू का शव पड़ा हुआ था और उनके पास ही उनकी लाइसेंस बंदूक भी पड़ी थी मौके पर पुलिस के आला अधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंच गई थी। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि महेश साहू कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने अपनी 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या की है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है फिलहाल एफएसएल टीम मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही है परिजनों और उनके परिचितों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

लाइसेंसी बंदूक sagar sucide Bhopal Cancer Hospital Sucide Case Sagar सागर The Sootr