30 मई से प्रदेश में होंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के चुनाव

author-image
एडिट
New Update
30 मई से प्रदेश में होंगे ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के चुनाव

Bhopal. मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने 50 लाख सदस्य बनाने का टारगेट तय किया था। लेकिन  15 अप्रैल तक प्रदेश में सदस्यता पर्ची के जरिए 25 लाख मेंबर बने हैं। वहीं डिजिटल मेंबरशिप मिलाकर करीब 26 लाख 7 हजार सदस्य बनाए गए हैं। कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में इतने सदस्य ही हिस्सा लेंगे। 15 मई को वोटरलिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। 20 से 29 मई तक बूथ कमेटियों के चुनाव होंगे। 30 मई से 10 जून तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के चुनाव कराए जाएंगे। कांग्रेस के चुनाव प्राधिकरण के निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खुंटीया ने कांग्रेस संगठन चुनाव की जानकारी दी।









15 अप्रैल तक हुई सदस्यता के आधार पर होंगे चुनाव





निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खुंटीया ने बताया कि मप्र में कांग्रेस के 489 ब्लॉक में चुनाव होंगे। ब्लॉक, जिला कमेटी का चुनाव लडने वाले सदस्यों को सौ रूपए नॉमिनेशन फीस देनी होगी। बूथ कमेटी से दो प्रतिनिधि ब्लॉक कमेटी बनाएंगे। ब्लॉक कमेटी से एक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) मेंबर और छह जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) मेंबर बनेंगे। इनमें ST, SC, OBC के दो--दो वर्कर रहेंगे। दो महिला और दो सामान्य वर्ग के सदस्य शामिल रहेंगे। 15 मई वोटर लिस्ट प्रकाशन के बाद 20 से 30 मई तक बूथ कमेटियों का निर्वाचन होगा। 29 मई से 10 जून तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के चुनाव होगें।









कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा





15 अप्रैल तक 26 लाख 7 हज़ार सदस्य बने। डिजिटल मेंबरशिप जारी।





15 अप्रैल तक जो सदस्य बने हैं वही वोटर लिस्ट में शामिल होंगे





15 मई को जारी होगी वोटर लिस्ट





20 मई से 29 मई तक होंगे बूथ कमेटी के चुनाव





30 मई से 10 जून तक होंगे ब्लॉक कमेटी के चुनाव



सदस्यता कमलनाथ कांग्रेस kamalnath Membership रामचंद्र खुंटीया CONGRESS ब्लॉक कांग्रेस ramchandra khuntiya membership drive सदस्यता अभियान election Block Congress Committees चुनाव