दोबारा होंगे चुनाव: मंत्रालय अधिकारी-कर्मचारी संघ चुनाव में विवाद, विवाद गहराया

author-image
एडिट
New Update
दोबारा होंगे चुनाव: मंत्रालय अधिकारी-कर्मचारी संघ चुनाव में विवाद, विवाद गहराया

भोपाल. मंत्रालय अधिकारी—कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। 22 नवंबर को हुए चुनाव में सुभाष वर्मा पैनल जीता था। लेकिन उस चुनाव को लेकर पूर्व अध्यक्ष सुधीर नायक ने गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव को अवैध बताया था। इसके बाद नए सिरे से निर्वाचन अधिकारी भगवान सिंह यादव का चयन किया गया है। अब फिर से चुनाव कराए जा रहे हैं। निर्वाचन अधिकारी भगवान यादव ने जीएडी को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें धमकी मिली है। इसलिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। जीएडी ने मंत्रालय संघ के चुनाव की गंभीरता को देखते हुए मंत्रालय सुरक्षा अधिकारी और अरेरा हिल्स थाना प्रभारी को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।

उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित

आठ दिसंबर को निर्वाचन अधिकारी भगवान सिंह यादव ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी है। इसके अनुसार कार्यकारिणी सदस्य के 12 पदों के लिए कुल 19 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी हेतु आरक्षित कार्यकारिणी सदस्य के 03 पदों हेतु कुल 06 नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। किसी भी उम्मीदवार ने नाम वापस नहीं लिया। जांचों के बाद समस्त नामांकन पत्र वैध पाये गये हैं। इस तरह अब कुल 25 उम्मीदवारों के बीच से 15 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्वाचन करने हेतु 14 दिसंबर को मतदान होगा। सरदार वल्लभभाई पटेल पैनल की ओर से 15 उम्मीदवार और रानी कमलापति पैनल की ओर से 10 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 9 दिसंबर गुरुवार से मंत्रालय संघ चुनाव का प्रचार शुरू हो जाएगा।

विवादित तरीके से संपन्न हुए थे चुनाव

मंत्रालय अधिकारी कर्मचारी संघ (mantralay adhikari karmachari sangh) के चुनाव (Election) विवादित तरीके से संपन्न हुए। मंत्रालय अधिकारी कर्मचारी संघ के नए अध्यक्ष सुभाष वर्मा (President Subhash Verma) बने हैं। सुभाष ग्रुप का दावा है कि वे लोग निर्विरोध चुनाव जीते हैं। वर्मा का कहना है कि विपक्षी कर्मचारी नेता अपनी पराजय के बाद मनगढंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया का पालन किया गया है। निर्वाचन अधिकारी का चयन विपक्षी कर्मचारी नेताओं के द्वारा ही किया गया था। ऐसे में निर्वाचन अधिकारी द्वारा उनके पक्ष को निर्विरोध जीतने का सर्टिफिकेट दिया जाना कैसे गलत हो सकता है। 18 नवंबर को कुल 25 फॉर्म जारी किए, जिसमें से 24 ने नामांकन दाखिल किया। इनमें से 9 उम्मीदवारों ने नामांकन वापिस लिया गया। संघ में 15 उम्मीदवार का निर्वाचन किया जाना था। निर्वाचन की स्थिति न होने से सभी 15 उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उन्होंने आगे कहा कि चुने हुए उम्मीदवारों ने चुनाव अधिकारी के समक्ष बैठक करने के बाद मुझे मंत्रालय कर्मचारी-अधिकारी संघ का अध्यक्ष चुना।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

election President Subhash Verma Sudhir Nayak Rajkumar Patel mantralay adhikari karmachari sangh