कर्मचारियों की तीन दिन की छुट्टी, 6 मई को सरकारी छुट्टी घोषित

author-image
Anjali Singh
एडिट
New Update
कर्मचारियों की तीन दिन की छुट्टी, 6 मई को सरकारी छुट्टी घोषित

भोपाल. मध्य प्रदेश शासन ने 6 मई को शंकराचार्य जयंती के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों के लिए ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही एकात्म दिवस, दार्शनिक दिवस को भी सम्मिलित किया गया है।



 



6 मई 2022 को शुक्रवार है, यदि कर्मचारी 6 मई को ऐच्छिक अवकाश लेता है तो 7 मई शनिवार और 8 मई रविवार की छुट्टी रहेगी। इस प्रकार उसे छुट्टी के लिए 3 दिन मिल जाते हैं। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम भी आ चुके हैं। और स्कूलों की छुट्टियां घोषित हो चुकी हैं।



 



इस साल 2022 में कुल 19 सरकारी छुट्टियां घोषित की गई है और 60 ऐच्छिक अवकाश घोषित किए गए हैं। यह अवकाश सरकारी कर्मचारियों के लिए वैकल्पिक होते हैं। इनमें से कोई तीन का चयन कर्मचारी स्वतंत्रता पूर्वक कर सकते हैं।




govt holiday leave MP शंकराचार्य जयंती सरकारी छुट्टी employees एमपी कर्मचारी ऐच्छिक अवकाश Shankaracharya Jayanti छुट्टी