ग्वालियर : सेना का अफसर बताकर सगाई की, जांच में फर्जी निकले दस्तावेज; केस दर्ज

author-image
एडिट
New Update
ग्वालियर : सेना का अफसर बताकर सगाई की, जांच में फर्जी निकले दस्तावेज; केस दर्ज

Gwalior. भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट होने के जाली दस्तावेज देकर बेटे की सगाई कर ली। जब ससुराल वालों को शक हुआ तो उन्होंने छानबीन की तब पोल खुली तो रिश्ता तो तोड़ा ही बल्कि पुलिस में एफआईआर भी करवा दी।





ये है पूरा मामला





मामला ग्वालियर और मुरैना के बीच का है। पुलिस के अनुसार ग्वालियर में कोटेश्वर के चामुंडा मंदिर के पास रहने वाले सुरेंद्र पुत्र रामनाथ राठौर को अपनी बेटी के लिए योग्य वर की तलाश थी इसी बीच उनके इस्लामपुरा जिला मुरैना निवासी गड्डू राठौर उनके संपर्क में आए। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सुनील सेना में लेफ्टिनेंट है। उन्हें उसके लिए योग्य लड़की की तलाश हैं। दोनों परिवारों के बीच बातचीत होने के बाद रिश्ता करना तय हो गया। आरोपी ने बेटे के लेफ्टिनेंट होने के कुछ दस्तावेज भी दिए।





सगाई के बाद खुली पोल





इन पर भरोसा कर नवंबर 2021 में बेटी की सगाई सुनील के साथ नाते-रिश्तेदारों की मौजूदगी कर दी। तय अनुसार वर पक्ष के रिश्तेदारों का मान-सम्मान किया। सगाई होने के बाद लड़का व लड़की के बीच बेरोकटोक बातचीत होना शुरू हो गई। वधु पक्ष को कुछ दिन पहले सुनील के सेना में लेफ्टिनेंट होने पर संदेह हुआ। अपना संदेह दूर करने के लिए सुनील के दस्तावेज ले जाकर सेना के अफसरों को दिखाए, तब राज खुला कि सुनील सेना में नहीं है।





रिश्ता तोड़ा और FIR कराई





झूठ का पता चलने पर फरियादी ने गुड्डू राठौर से संपर्क किया। वह यह बात मानने को तैयार नहीं थे कि उनका बेटा सेना में नहीं है और उन्होंने सगाई करने के लिए झूठा बोला है। सगाई तोड़ने का फैसला करने से पूर्व सुनील उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बहोड़ापुर थाना पुलिस ने सुनील के अलावा उसके पिता गुड्डू राठौर और राजेश राठौर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। सगाई कराने में राजेश की प्रमुख भूमिका थी।



ग्वालियर army officer froud MP News केस दर्ज MP लेफ़्टिनेंट case registered धोखाधड़ी मध्यप्रदेश की खबरें lieutenant मध्यप्रदेश आर्मी ऑफिसर फर्जी दस्तावेज Gwalior fake documents