15 साल बाद फिर 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं होंगी बोर्ड, शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

author-image
Vishalakshi Panthi
एडिट
New Update
15 साल बाद फिर 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं होंगी बोर्ड, शिक्षक दिवस पर शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

BHOPAL. मध्यप्रदेश के एजुकेशन पैटर्न में अब फिर बदलाव हो रहे हैं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने इसकी घोषणा की है। मंत्री ने इसकी जानकारी राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में 5 सितंबर को की है। इस समारोह राज्य के 14 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।



पांचवीं और आठवीं की होगी अब बोर्ड परीक्षा



समारोह में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं एक बार फिर बोर्ड होंगी। आखिरी बार 15 साल पहले 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड हुई थीं। ये निर्णय निजी और सरकारी सभी स्कूलों में लागू होगा। मंत्री इंदर सिंह ने प्रशासन अकादमी में 14 शिक्षकों के राज्यस्तरीय सम्मान समारोह गए थे। यहां उन्होंने शिक्षकों का सम्मान भी किया।



भोपाल के शिक्षक का हुआ सम्मान



समारोह में भोपाल के शिक्षक राधाकृष्णन केशरी को भी सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी विभाग ने सार्वजनिक नहीं की थी। हालांकि, केशरी को दो साल पहले ही सम्मान के लिए चुना गया था। समारोह में प्राथमिक श्रेणी के 8 और माध्यमिक श्रेणी के 6 शिक्षकों का सम्मान किया गया। भोपाल से सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के प्रिंसिपल सुधाकर पाराशर को भी सम्मानित किया गया। इससे पहले 2021 में 28 शिक्षकों को सम्मानित किया गया था।



मध्यप्रदेश में राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए प्रदेश के 28 शिक्षकों का चयन हुआ था। इसमें इंदौर और भोपाल से एक-एक ही शिक्षक थे। वहीं ग्वालियर और जबलपुर से किसी शिक्षक का नाम नहीं था। राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार 2020 के लिए मध्यप्रदेश के 23 शिक्षकों को पुरस्कार दिया गया था।


MP Education pattern changed 5th & 8th Board exams MP शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एमपी शिक्षा पैटर्न बदला 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा एमपी Education minister Inder Singh Parmar