ट्वीट मामले में दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, भोपाल के एमपी नगर थाने में केस

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
ट्वीट मामले में दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, भोपाल के एमपी नगर थाने में केस

Bhopal. ट्वीट मामले में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उनके खिलाफ भोपाल के एमपी नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। भोपाल के बीजेपी जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी ने केस दर्ज करने की मांग की थी। दिग्विजय सिंह ने खरगोन हिंसा के बाद बिहार की फोटो को खरगोन का बताते हुए ट्वीट किया था।







— TheSootr (@TheSootr) April 12, 2022





ट्वीट में बिहार के फोटो को खरगोन का बताया





खरगोन में राम नवमीं पर भड़की हिंसा पर राजनीति भी तेज हो रही है। इसे लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया। दिग्विजय ने ट्वीट में जो फोटो लगाया वो बिहार का था। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी सफाई दी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने इस फोटो को डिलीट कर दिया। लेकिन सरकार ने कार्रवाई का मन बना लिया था।







दिग्विजय सिंह का ट्वीट, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया।



दिग्विजय सिंह का ट्वीट, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया।







गृह मंत्री ने कही थी कार्रवाई की बात





पूरे मामले में मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा था कि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया और भ्रम फैलाया। सवाल उसे डिलीट करने का नहीं है। सवाल ये है कि वे इस तरह के भ्रम फैलाते रहते हैं। मध्यप्रदेश को बदनाम करने की बात हो या सांप्रदायिक तनाव फैलाने की बात हो, दिग्विजय सिंह जी ऐसा करते रहे हैं। पहले पाकिस्तान के ब्रिज को भोपाल से जोड़ दिया था। अब ये बाहर की मस्जिद, जिस पर झंडा फहराया जा रहा है, उसे मध्यप्रदेश से जोड़कर दिखाया। इस मामले में एक्सपर्ट्स से राय ली जा रही है। दिग्विजय सिंह पर वैधानिक कार्रवाई हो सकती है।



मुश्किल में दिग्विजय पुलिस स्टेशन ट्वीट केस MP Nagar police station केस दर्ज Digvijay Singh trouble tweet case Digvijay Singh FIR case registered MP Nagar दिग्विजय सिंह एफआईआर एमपी नगर