MLA अजब सिंह पर FIR दर्ज, प्रॉपर्टी डीलर ने विधायक के घर पर खाया था जहर, हुई मौत

author-image
एडिट
New Update
MLA अजब सिंह पर FIR दर्ज, प्रॉपर्टी डीलर ने विधायक के घर पर खाया था जहर, हुई मौत

मध्य प्रदेश में मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के घर के सामने जहर खाने वाले बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर सीताराम शर्मा की बुधवार सुबह मौत हो गई। प्रॉपर्टी डीलर ने 25 तारीख की शाम ग्वालियर में विधायक के गोला का मंदिर स्थित घर के सामने जहर खाया था। उसने विधायक के ऊपर 1.86 करोड़ की धोखधड़ी का आरोप लगाया था। मौत के बाद विधायक और उनके साथियों पर धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है।मौत से पहले प्रॉपर्टी डीलर सीताराम का आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वह विधायक की प्रताड़ना और पुलिस के सुस्त रवैया से दुखी होकर जहर खाने की बात करते हुए कह रहा है कि मैं उनके दरवाजे पर खड़ा रहा। उन्होंने दरवाजा ही नहीं खोला, फिर मैंने जहर खा लिया।

विधायक पर गंभीर आरोप

यह तो एक पीड़ित है। मृतक के साथी बताते हैं कि विधायक के सताए करीब 150 से 200 लोग हैं और यह पूरा घोटाला करीब 8 से 10 करोड़ रुपए का है। चार FIR होने के बाद भी कोई कार्रवाई पुलिस और प्रशासन नहीं कर रहा है। प्रॉपर्टी डीलर की मौत के बाद पुलिस ने तत्काल विधायक अजब सिंह सहित पांच पर खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला गोला का मंदिर थाने में दर्ज कर लिया गया है। 

जाने क्या है पूरा मामला

महाराजपुरा के वायु नगर निवासी 53 वर्षीय सीताराम शर्मा प्रॉपर्टी डीलर थे। उन्होंने मुरैना के सुमावली से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के विक्रमपुर में वर्ष 2010 में 42 हजार स्क्वॉयर फीट जमीन लोगों को प्लॉट के रूप में दिलवाई थी। बदले में 1.86 करोड़ रुपए उनको दिए थे। अजब सिंह और उनके दामाद व अन्य रिश्तेदारों ने जमीन की रजिस्ट्री भी कर दी, लेकिन जब पजेशन की बात आई तो जमीन में कुछ कमी बताकर रोक दिया।

इसके बाद लगातार 11 साल तक वह प्रॉपर्टी डीलर को टहलाते रहे। जिन लोगों ने 1.86 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी डीलर के कहने पर लगाए थे, वह परेशान करने लगे। इस पर सीताराम की हालत खराब होने लगी। 11 साल बाद सितंबर 2021 में उन्होंने महाराजपुरा थाने में विधायक और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। उसी दिन उन्होंने मिट्‌टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास भी किया था। पर पुलिस ने रोक लिया। तीन-तीन FIR दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने विधायक और अन्य आरोपियों पर कोई एक्शन नहीं लिया। इससे परेशान होकर उन्होंने दो दिन पहले (25 अक्टूबर) की रात विधायक के गोला का मंदिर काल्पीब्रिज कॉलोनी में जाकर जहर खा लिया था। गंभीर हालत में उसे JAH के पॉइजन ICU में भर्ती कराया गया था।

scam Poison Death MLA Ajab Singh Kushwaha Sitaram Sharma Property dealer