जबलपुर में फैक्ट्री मालिक ने दो बहनों को बंधक बनाया, दुष्कर्म का किया प्रयास

author-image
एडिट
New Update
जबलपुर में फैक्ट्री मालिक ने दो बहनों को बंधक बनाया,  दुष्कर्म का किया प्रयास

ओपी नेमा, जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर से परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के मार्बल फैक्ट्री के मालिक ने दो लड़कियों से रेप करने का प्रयास किया। आरोपी ने दोनों बहनों के बाल काट दिए। यह घटना जबलपुर के आधारताल थाना की बताई जा रही है।



यह है पूरा मामला: आरोपी आनंद नगर निवासी वसीम खान की मार्बल फैक्ट्री है। वसीम के घर में बच्चियों की मां काम करती है। एक दिन मां की जगह बेटियां काम करने के लिए गई थी। वसीम ने दोनों को बंधक बनाकर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी। उनके बाल काट कर रेप करने का प्रयास किया। आरोपी की इस हरकत से बच्चियां घबरा गई। वह तुरंत वहां से भाग गईं। 



आरोपी हुआ गिरफ्तार: पीड़ितों ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। कुछ देर बाद आरोपी बच्चों के घर पहुंचा। सभी को डराकर धमकाने की कोशिश की। परिजनों ने हिम्मत कर आधारताल थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूंछताछ कर रही है।


Madhya Pradesh मध्यप्रदेश Jabalpur जबलपुर rape रेप Marble Factory Anand Nagar Wasim Khan मार्बल फैक्ट्री आनंद नगर वसीम खान