MP: दो लुटेरी दुल्हनें, फर्जी भाई गिरफ्तार; जानें कैसे और किन लड़कों को करते थे टारगेट

author-image
एडिट
New Update
MP: दो लुटेरी दुल्हनें, फर्जी भाई गिरफ्तार; जानें कैसे और किन लड़कों को करते थे टारगेट

ग्वालियर. पुलिस ने लुटेरी दुल्हनों के गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने लुटेरी दुल्हनों के फर्जी भाई को उज्जैन से गिरफ्तार किया है। दो लुटेरी दुल्हनें पहले ही आत्मसर्मपण (Surrender) कर चुकी हैं। गैंग प्रदेश के इंदौर, उज्जैन व ग्वालियर में वारदात कर चुके हैं। अब पुलिस पुछताछ में फर्जी भाई ने कई खुलासे किए। ये गैंग कैसे काम करती थी, किस तरीके से लड़के को फंसाया जाता था, आरोपी ने बहुत कुछ बयां किया है। युवक गिरोह का मास्टरमाइंड है।

दो लुटेरी बहनों के कारनामे

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका गैंग कारोबारी परिवार फंसाता था।बहनों को व्यवसायियों के घर में फर्जी नाम पते से शादी कराकर एंट्री कराता था। शादी के 15 से 20 दिन बाद यह लुटेरी दुल्हन कैश और सोना लेकर भाग जाती थीं। दो लुटेरी दुल्हन पकड़ी जा चुकी है एक अभी भी फरार है। अप्रैल 2021 में यह दोनों लुटेरी दुल्हन ग्वालियर के बिलौआ में कपड़ा कारोबारी के दो छोटे भाइयों से शादी करने के 15 दिन बाद 15 लाख रुपए का माल लेकर फरार हुई थीं। जांच में पता चला है कि एक दुल्हन का पहले से ही एक बेटा है। उज्जैन में दोनों दुल्हनों के खिलाफ शादी के बाद धोखाधड़ी की FIR भी पहले से ही दर्ज थी।

ये है पूरा मामला

3 दिसंबर 2020 में कपड़ा कारोबारी नागेंद्र जैन ने अपने छोटे भाइयों दीपक जैन और सुमित जैन की शादी उज्जैन की नंदनी मित्तल और रिंकी मित्तल से की थी। रिश्ता समाज के बाबूला जैन ने लड़कियों के फर्जी भाई संदीप मित्तल उर्फ संदीप शर्मा के सामने तय कराया था। शादी के बाद नंदनी और रिंकी करीब 20 दिन तक ससुराल रहीं और फिर मायके चली गईं। घटना का पता तब चला जब कई दिन बाद भी वे वापस नहीं आईं। घर वालों ने कमरों की तलाशी ली तो पता चला कि दोनों बहनें घर का सारा जेवर और 7 लाख नकद समेट कर ले गई हैं।
पीड़ित के अनुसार शादी के समय बताया गया था कि सगी बहनों के माता-पिता की मौत हो चुकी है। शादी कराने के नाम पर उनसे 7 लाख रुपये लिए गए थे।

सोशल मीडिया पर अलग-अलग नाम से बनाई आईडी

पीड़ित ने बताया कि इन लुटेरी दुल्हनों और फर्जी भाई ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग नाम से कई आईडी बना रखी हैं।लड़कियों की फेसबुक आईडी से पता चला कि दोनों लड़कियां पहले से ही शादीशुदा हैं। वहीं भाई पर कई आपराधिक मामले दर्ज है।शादी करके धोखाधड़ी करना इन लोगों का पेशा है।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Fake Brother Arreste fake Business Robber Brides
Advertisment