/sootr/media/post_banners/78e1025111c2503691dcd089d0bd7d140111c90af38dd2018d030a76a8452248.jpeg)
Gwalior. ग्वालियर में पैसों के लेनदेन को लेकर बातचीत करने ग्वालियर पहुंचे एक किसान को गोली मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गए जबकि घायल की हालत स्थिर बनी हुई है। घटना आज सुबह जनकगंज थाना इलाके के हनुमान चौराहा के पास की है। यहां से थाना भी पास ही है। लोगों ने एकदम गोलियों की आवाज सुनी फिर कुछ कुछ लड़कों को भागते हुए देखा। लोगों ने जब खून से लथपथ पड़े आदमी को देखा तो फौरन पुलिस को खबर दी।
बातचीत बहस में बदली फिर चला दी गोली
पुलिस के मुताबिक घायल का नाम भगवान दास यादव है जो कुलेंथ गांव का रहने वाला है। उसका रामस्वरूप छैया से पैसों को लेकर कुछ लेनदेन था जिस पर बातचीत करने वे आए थे। बातचीत में पहले गरमागर्मी हुई फिर उनके लड़कों ने हथियार निकालकर गोली चला दी जो भगवान दास को लगी। गोली चलाने के बाद वे भाग गए। पुलिस के मुताबिक CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।