झगड़ा प्रथा: शादी से मना किया तो, भाई को बंधक बनाया; मोटी रकम वसूल करना चाहते थे

author-image
एडिट
New Update
झगड़ा प्रथा: शादी से मना किया तो, भाई को बंधक बनाया; मोटी रकम वसूल करना चाहते थे

गुना.झगड़े के अलग- अलग रूप हम सभी ने देखे होंगे, लेकिन गुना में अजीबो-गरीब मामला आया है। यहां पर एक पिता ने बेटी की शादी तय की। लड़की को शादी मंजूर नहीं थी, इसलिए वो भाग गई। लड़के वालों ने बदला लेने के लिए लड़की के भाई को बंधक बना लिया। अब लड़के वालों की शर्त है या तो लड़की लाओ या पैसे दो। पुलिस ने फिलहाल बच्चे को बचा लिया है।

लड़की न मिलने पर भाई को बंधक बनाया

फूल सिंह ने थाने(Police Station) में शिकायत(Complaint) करवाई तब जाकर बच्चे को बचाया गया। फूल सिंह के 8 बच्चे हैं, जिनमे से 4 की शादी(Marriage) हो चुकी है। एक बेटी की शादी होनी थी, लेकिन लड़की शादी से पहले भाग गई। इसके बाद लड़के वालों ने लड़की के भाई को बंधक बना लिया। फूल सिंह ने कई बार पंचायत(Panchayat) में गुहार लगाई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकाला। लड़के वाले फूल सिंह से बड़ी रकम वसूलना चाहिते।

लंबे वक्त बाद मामला थाने दर्ज करवाया

फूल सिंह ने लंबे वक्त(Long time) के बाद मामला थाने में दर्ज करवाया। पुलिस ने चार में से एक आरोपी(Criminal) को पकड़ लिया है। वहीं बाकी 3 फरार है। SP  ने सभी के नाम पर चार हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

पुरा मामला समझिए

झगड़ा एक कुप्रथा है, इसकी वजह से लड़की के भाई को बंधक बनाया गया है। यह प्रथा बाल विवाह(Child marriage) जैसी है। जहां बचपन में ही लड़के और लड़की की शादी तय कर दी जाती है। इस स्थिति में आफत लड़की के घरवालों पर आती है। लड़की अगर रिश्ता खत्म करना चाहती हो या लड़के वाले रिश्ता तोड़ना चाहते हो। दोनों ही स्थिति में लड़की के घरवालों को मोटी रकम चुकानी पकड़ती है।

Madhya Pradesh मध्यप्रदेश guna गुना Marriage hostage झगड़ा कुप्रथा शादी से भागी लड़की