घर में निकले सांप को पिता ने मारा, देर रात अन्य सांप ने बेटे को काटा, मौत

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
घर में निकले सांप को पिता ने मारा, देर रात अन्य सांप ने बेटे को काटा, मौत

बुधनी. अभी तक आपने बॉलीवुड फिल्मों में नाग के मर जाने पर नागिन द्वारा बदला लेते बहुत देखा होगा। ऐसी ही कुछ हकीकत बुधनी में देखने को मिली। यहां एक घर से निकले सांप को मारे जाने पर दूसरे सांप ने उसी घर में घुसकर किशोर को काट लिया। इससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 



यह है पूरा मामला



जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जोशीपुर में किशोरी लाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। चैत्र नवरात्रि के चलते उनके यहां जवारे रखे हुए हैं। 7 अप्रैल की सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच में उनके घर के पास एक सांप निकल आया। इसके बाद किशोरी लाल व उके परिजनों ने सांप को जान से मार दिया। लेकिन अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि, दूसरे अन्य सांप ने देर रात करीब दो बजे घर में सो रहे किशोरी लाल के बेटे 12 साल के रोहित को डस लिया। डॉक्टर का कहना है कि मृतक के शरीर स्नेक बाइट मार्क है तथा शरीर में पॉइजन भी पाया गया है। 



बच्चे की हुई मौत



बच्चे के चिल्लाने पर परिजन जाग गए और आनन-फानन में रोहित को होशंगाबाद जिला अस्पताल ले गए। यहां से रोहित की हालत को देखते हुए भोपाल रेफर कर दिया। इसी दौरान रोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों के बीच में ऐसी चर्चा है कि नाग के मारने का बदला लेने के लिए नागिन ने रोहित को डस लिया है।


किशोरी लाल जोशीपुर नागिन बुधनी Kishori Lal Nagin Joshipur Rohit सांप होशंगाबाद Budhni Snake HOSHANGABAD