MP में बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता का खूनी बदला, लाश के टुकड़ें नदी में फेंके

author-image
sootr editor
एडिट
New Update
MP में बेटी से छेड़छाड़ करने पर पिता का खूनी बदला, लाश के टुकड़ें नदी में फेंके

खंडवा. बेटी से छेड़छाड़ करने के मामले में नाबालिग के पिता ने अपने साले के साथ मिलकर अधेड़ के तीन टुकड़े कर दिए। आरोपियों ने बड़ी निर्ममता से अधेड़ का सिर, धड़ और पैर काटकर नदी में बहा दिए। वारदात का खुलासा तब हुआ जब एक व्यक्ति नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के सक्तापुर गांव में नदी के किनारे पहुंचा। उसने नदी में शव के टुकड़े देखे। आनन-फानन में सरपंच के पास पहुंचे युवक ने पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद सरपंच ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद एसपी विवेक सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से सिर, धड़ और पैर को नदी से बाहर निकलवाए। पुलिस ने मृतक की लाश को फॉरेंसिक डिपार्टमेंट में भेजा। यहां खुलासा हुआ कि उसकी हत्या कुल्हाड़ी और हंसिए से की गई थी।









नाबालिक बेटी से अधेड़ रिश्तेदार करता था छेड़छाड़: आरोपी ने अपने मामा ससुर के पोते छन्नू को मकान बनाने के लिए सक्तापुर में जमीन दी थी। जिसके बाद आरोपी त्रिलोकचंद की नीयत छन्नू की 14 साल की बेटी पर खराब हो गई। त्रिलोकचंद मौका पाकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करता था। दो बार छेड़छाड़ करने के मामले में छन्नू ने उसे समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। इस बात पर उनका विवाद भी हुआ था। गौरतलब है कि  त्रिलोकचंद की हरकतों से परेशान होकर उसकी पत्नी 12 साल पहले छोड़कर चली गई थी। त्रिलोकचंद का पिता पूर्व सरपंच है।









सोशल मीडिया पर हुई पहचान: कड़ी मशक्कत के बाद जब पुलिस मृतक की पहचान करने में नाकाम रही तो पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। सोशल मीडिया पर जब कटे सिर का फोटो वायरल हुआ तो उसकी पहचान बोडानी गांव निवासी त्रिलोकचंद (55) पुत्र मंगतू के रूप में हुई। त्रिलोकचंद के मां-बाप सक्तापुर में ही रहते हैं। जबकि त्रिलोकचंद और उसके चचेरे भाई रामचंद्र का घर सक्तापुर से 16 किलोमीटर दूर बोडानी गांव में है। रामचंद्र ने बताया कि शनिवार रात 9 बजे उसने त्रिलोक को खाना खिलाया था। इसके बाद वह घर से निकला गया था।









दोबारा छेड़छाड़ करने का अंजाम मौत: शनिवार रात को वह फिर गांव में आ गया और उसने छन्नू की बेटी से छेड़छाड़ कर दी। इससे उसका खून खौल गया और त्रिलोक को ठिकाने लगाने की ठान ली। इसमें नाबालिग के पिता ने अपने साले उमेश की मदद ली। और दोनों त्रिलोकचंद को बाइक पर बैठाकर नदी के पास ले गए थे। वहां मछली काटने के हथियार से उसका सिर और पैर काट दिए। शव को नदी में ठिकाने लगा दिया। इस निर्मम हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के नेतृत्व में टीम ने कुछ ही घंटों में आरोपितों तक पहुंचने में सफलता हासिल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।



मर्डर Khandwa खंडवा murder molestation छेड़खानी relative रिश्तेदार बदला 3 pieces bloody revenge story 3 टुकड़े खूनी कहानी