/sootr/media/post_banners/04670566e6dc86bbdf92130c223306fed58b1136abcc78cd6490e1b2299c9093.jpeg)
RAJGARH. राजगढ़ में ब्यावरा-भोपाल बाइपास पर बने टोल नाके पर बीजेपी नेता जसवंत गुर्जर के रिश्तेदार राजकुमार गुर्जर ने महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया। इसके बाद महिला कर्मचारी ने भी पलटवार करते हुए चप्पल से राजकुमार की धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजकुमार बाद में कुछ लोगों को लेकर भी आया और टोल नाके पर तोड़फोड़ की।
टोलकर्मी महिला से मारपीट..
राजगढ़ के ब्यावरा के पास टोल प्लाजा पर एक व्यक्ति ने टोलकर्मी महिला पर किया हमला। व्यक्ति से मांगा गया था आधार कार्ड। टोलकर्मी महिला ने दिया मुंहतोड़ जवाब, व्यक्ति को चप्पल से पीटा। @OfficeofSSC@drnarottammisra@GovindSingh_R@collectorrajga1pic.twitter.com/09aEE7OYZJ
— TheSootr (@TheSootr) August 21, 2022
राजकुमार ने टोल टैक्स देने से किया था इनकार
राजकुमार गुर्जर ने 20 अगस्त को फोर व्हीलर का टोल टैक्स देने से इनकार किया था और खुद को लोकल का व्यक्ति बताया था। इस पर महिला कर्मचारी ने उससे आधार कार्ड मांगा तो वो गुस्से से आगबबूला हो गया। इसके बाद उसने महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया। महिला कर्मचारी ने भी पलटवार करते हुए उसे चप्पल से पीट दिया। ब्यावरा देहात थाने में केस दर्ज किया गया है।
'आधार कार्ड मांगा तो थप्पड़ मार दिया'
टोल नाके पर काम करने वाली महिला कर्मचारी अनुराधा दांगी खुरी गांव की रहने वाली है। अनुराधा ने बताया कि वो शनिवार को दोपहर पौने 4 बजे टोल पर बैठी थीं। राजकुमार गुर्जर कार लेकर आया तो उसे रोका। इस पर उसने कहा कि वो लोकल का है। इसके बाद उन्होंने उससे आधार कार्ड मांगा तो उसने थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अनुराधा ने भी पलवार किया।