इंदौर: प्रियंका चौपड़ा के सेक्रेटरी रहे प्रकाश जाजू के बड़े भाई की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

author-image
एडिट
New Update
इंदौर: प्रियंका चौपड़ा के सेक्रेटरी रहे प्रकाश जाजू के बड़े भाई की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

इंदौर. माधुरी दीक्षित और प्रियंका चोपड़ा के सेक्रेटरी रहे प्रकाश जाजू के बड़े भाई की मौत हो गई है। दीपक जाजू (Deepak Jaju Death mystery) का शव महू के पास हरन्याखेडी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। रेलवे ट्रैक पर मिला। बीमारी से परेशान दीपक रविवार शाम घर से निकले थे। शुरुआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड मान रही है। पुलिस के मुताबिक, संभवत: बीमारी की वजह से वह डिप्रेशन में थे। उन्हें क्या बीमारी थी, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

कैलाश विजयवर्गीय ने जाहिर किया दुख

दीपक के निधन पर कैलाश विजयवर्गीय ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि विश्वास नहीं हो रहा कि दीपक जाजू ऐसा कर सकते हैं। 

प्रियंका-प्रकाश ने किया था केस

एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ने 2004 में प्रकाश जाजू पर अभद्र भाषा और एसएमएस के साथ अंडरवर्ल्ड से धमकी की शिकायत की थी। इसके बाद 2007 में प्रकाश जाजू ने प्रियंका के पिता के खिलाफ इंदौर कोर्ट में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। उनका कहना था कि प्रियंका के पिता ने उन्हें सैलरी नहीं दी। उन्होंने प्रियंका के खिलाफ भी केस लगाया था। प्रियंका के पिता के खिलाफ अरेस्ट वॉरेंट भी निकला था। हालांकि हाईकोर्ट ने प्रियंका को आरोपों से बरी कर दिया था।  

prakash jaju Film financer Deepak Jaju death elder brother