MP में अन्न महोत्सव: मिलेगा 10 किलो राशन, कांग्रेस बोली- गरीबों के साथ मजाक

author-image
एडिट
New Update
MP में अन्न महोत्सव: मिलेगा 10 किलो राशन, कांग्रेस बोली- गरीबों के साथ मजाक

भोपाल. शिवराज सरकार 7 अगस्त को प्रदेश में अन्न महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। इस महोत्सव में प्रदेश के 1 करोड़ 15 लाख बीपीएल धारकों को 10 किलोग्राम अनाज दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महोत्सव में वर्चुअली हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पीएम हितग्राहियों से बातचीत करेंगे। हालांकि सीएम शिवराज ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में गरीबों को राशन बांटा जाएगा। लेकिन उन जिलों में किसी प्रकार का उत्सव नहीं होगा। राज्य सरकार के इस महोत्सव में 7 राज्यों के खाद्य मंत्री भी शामिल होंगे।

राशन दुकानों पर अन्न महोत्सव

मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा प्रदेश की सभी राशन दुकानों पर अन्न महोत्सव होगा। राशन दुकानों पर हितग्राहियों को 10 किलो राशन का पैकेट दिया जाएगा। इसमें सीएम शिवराज और पीएम मोदी की तस्वीर रहेगी। सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में 10 किलो राशन के साथ 50 किलो राशन देने के भी निर्देश दिए है।  

कांग्रेस ने कसा तंज

अन्न महोत्सव पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता के के मिश्रा ने कहा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को अनाज नहीं मिल रहा है और सरकार अन्न महोत्सव मनाकर गरीबों का मजाक उड़ा रही है।  

राशन दुकानदार महोत्सव से खफा

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने राशन दुकानों पर टेंट लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन इसके लिए कोई आदेश नहीं निकाला है। इस वजह से टेंट लगाने का खर्चा दुकानदारों को ही उठाना होगा। इस कारण राशन दुकानदार अन्न महोत्सव से खफा बताए जा रहे हैं। 

PM Modi CM Shivraj MP govt Ration poor food festival given 10 kg ration congress said joke with poor
Advertisment