DINDORI:डिंडोरी में भी वन अमले ने जमा कराए शस्त्र, लटेरी की घटना के विरोध में लामबंद वन अमला

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
DINDORI:डिंडोरी में भी वन अमले ने जमा कराए शस्त्र, लटेरी की घटना के विरोध में लामबंद वन अमला

Dindori, Durgesh Sahu. डिंडौरी जिले के वन अमले ने भी वन विभाग के दफ्तर में आकर विरोध स्वरूप अपने शस्त्र जमा करा दिए। विगत दिवस वन मंडल विदिशा अंतर्गत वन परिक्षेत्र लटेरी मामले में वनकर्मियों पर बिना जांच प्रकरण दर्ज किए जाने के विरोध में वन विभाग के रेंजर, सहित वनकर्मियों ने  जिले के सामान्य वन मंडल और दस वन परिक्षेत्र के मैदानी अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने 22 सरकारी शस्त्र पुलिस थानों में जमा कर दिए। इस दौरान दस रेंज के रेंजर से लेकर वनरक्षक सामान्य वन मंडल कार्यालय पहुंचे और वनमण्डल अधिकारी को पत्र भी सौपा, जिसमें उल्लेख किया गया कि दिन.प्रतिदिन वनविभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर प्राणघातक हमले हो रहे है और आत्म रक्षा के लिए दिए गए अस्त्र कोई काम के नही है जब वन अमला अपनी रक्षा खुद नही कर सकता तो इस बंदूक रखने का कोई औचित्य ही नही है इससे बेहतर शस्त्रों को जमा ही कर दिया जाए। 



लटेरी में हुई घटना के विरोध में अब तक प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों का वन महकमा अपने शस्त्र जमा करा चुका है। बता दें कि लटेरी में शिकारियों की तलाश में गश्त कर रहे वनकर्मियों और शिकारियों के बीच हुई कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिस पर वन कर्मचारियों पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जिसके विरोध में पूरा वन अमला आक्रोशित है। 


वन विभाग पत्र भी सौपा विरोध में लामबंद वन अमला Forest Department लटेरी की घटना DINDORI जमा कराए शस्त्र डिंडोरी LATERI MATTER Dindori News DEPOSITED ARMS