2024 में चुनाव लड़ेंगी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, कहा- पार्टी तय करेगी सीट

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
2024 में चुनाव लड़ेंगी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, कहा- पार्टी तय करेगी सीट

टीकमगढ़. मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (uma bharti) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वे 2024 में चुनाव लड़ेंगी। उनके लिए सीट पार्टी तय करेगी। 2024 में लोकसभा चुनाव (2024 Lok Sabha election) हैं और उमा भारती लोकसभा चुनाव में उतरने के साथ ही चुनावी राजनीति में सक्रिय होना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने अपनी पसंद का कोई निर्वाचन क्षेत्र तय नहीं किया है। उमा भारती पार्टी की तय की हुई सीट पर चुनाव लड़ेंगी।



4 बार लोकसभा चुनाव जीतीं उमा: पूर्व सीएम उमा भारती 1989 से 1998 तक खजुराहो से 4 बार लोकसभा सांसद रही हैं। 1999 से 2003 तक उमा भारती ने लोकसभा में भोपाल का प्रतिनिधित्व किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में वे झांसी से लड़ीं और 1 लाख 90 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। उमा भारती जिन तीन जगहों से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं उन तीनों सीटों पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। 



2019 में नहीं लड़ा था लोकसभा चुनाव: उमा भारती ने 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उमा भारती अब तक किसी भी चुनावी मैदान में नहीं उतरी हैं, लेकिन अब उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव से सक्रिय चुनावी राजनीति शुरू करने का मन बना लिया है।

 


Uma Bharti BJP बीजेपी MP 2024 लोकसभा चुनाव Former CM Uma Bharti उमा भारती का बयान statement on elections टीकमगढ़ Uma Bharti's statement 2024 Lok Sabha elections Tikamgarh मध्यप्रदेश