Gwalior: कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ने पत्नी को गोलियां दागी,देर रात हुआ विवाद

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
Gwalior: कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ने पत्नी को गोलियां दागी,देर रात हुआ विवाद

Gwalior. शहर के थाटीपुर के पॉश इलाके दर्पण कालाेनी में रहने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता ऋषभ भदाैरिया ने अपनी पत्नी भावना की सिर में दो गाेली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना रात करीब ढाई बजे की है। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच में किसी बात काे लेकर विवाद हुआ था, इसी दाैरान गुस्से में ऋषभ ने पत्नी पर फायर कर दिया। जब बच्चाें मां का लहूलुहान शव देखा ताे वह भी डरकर सहम गए। हत्या  करने के बाद आरोपी माैके से कार से फरार हाे गया।





पुलिस के अनुसार दर्पण कालाेनी  से सटी श्रीराम कॉलोनी में ऋषभ भदाैरिया अपनी पत्नी और दाे बच्चाें के साथ निवास करते हैं।  बगल  वाले घर में ही पिता कृष्णकांत एवं अन्य सदस्य रहते हैं। रात काे ढाई बजे गाेली चलने की आवाज सुनकर पिता एवं अन्य सदस्य भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद पिता ने ही पुलिस काे घटना की जानकारी दी गई। हालांकि काेई भी परिवार का सदस्य फिलहाल इस बारे में कुछ भी बता नहीं रहा है। पुलिस बच्चाें एवं अन्य परिजनाें से बात कर कारण पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि गाेली सिर में लगी है, ऐसे में पुलिस का कयास है कि गाेली नजदीक से ही मारी गई है। साथ ही पिस्टल से गाेली मारे जाने की आशंका भी जताई जा रही है। घटना के समय बच्चे सो रहे थे।  झगड़ा और गोली चलने की आवाज सुनकर दोनों बच्चे जाकर आये तो उनकी माँ खून से लथपथ तड़फ रही थी जिसने थोड़ी ही देर में दम तोड़ दिया।





कौन है ऋषभ?





दर्पण कालाेनी थाटीपुर में कांग्रेस नेता ऋषभ भदाैरिया का निवास हैं। यह प्रदेश कांग्रेस कमेटी में पूर्व प्रवक्ता भी रह चुके हैं। दाे अप्रैल काे ग्वालियर चंबल में भड़की हिंसा के दाैरान ऋषभ का नाम चर्चाओं में आया था। इस मामले में इनका नाम भी आया था। साथ ही पुराने आपराधिक प्रकरणाें के चलते जिला दंडाधिकारी की तरफ से वर्ष 2020 में ऋषभ के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई का नाेटिस भी जारी किया गया था। उसे ज्योतिरादित्य सिंधिया  के काफिले पर विरोध करने की आशंका में जेल भी भेजा गया था।पुलिस माैके पर जांच में जुटी है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि मृतका के सिर  में दो गोलियां नजदीक से मारी गयीं हैं। अब तक की पूछताछ से पता चलता है कि दोनों में अक्सर विवाद होता रहता था।  रात को भी विवाद हुआ लेकिन मुंहवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने रिवाल्वर से गोलियां दाग दीं और भाग निकला।





पार्षद का दावेदार था?





आसपास के लोगों का कहना है कि आरोपी कांग्रेस का सक्रीय नेता था। हालाँकि इससे पहले वह भाजपा नेताओं का समर्थक था लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गया था और प्रवक्ता भी बन गया था लकिन बाद में उसे इस पद से हटा दिया गया था।  अभी वह अपने वार्ड से पार्षद पद की दावेदारी भी कर रहा था।





दो छोटे बच्चे हैं





बताया गया कि मृतका और आरोपी के दो छोटे छोटे बच्चे है। बड़ी बच्ची है, जिसकी उम्र 12 वर्ष है जबकि उससे दो साल छोटा बेटा है। घटना के समय दोनो घर पर ही थे । अब  दोनो डरे और सहमे हुए हैं। पुलिस इनके सहज होने का इंतज़ार कर रही  है ताकि घटनक्रम का पता लग सके।



murdered Congress leader कांग्रेस नेता आरोपी फरार हत्या Gwalior Police ग्वालियर पुलिस पार्षद जिला बदर कांग्रेस प्रवक्ता gun shot