पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, एमपी में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी, जानें आज की खबरें

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती आज, एमपी में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी, जानें आज की खबरें

BHOPAL. एमपी में जल्द ही मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू होगी। इसको लेकर 16 अक्टूबर को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में मेडिकल की हिंदी किताबों का विमोचन किया जाएगा। सीएम शिवराज सिंह चौहान 14 अक्टूबर की शाम को किसानों से मुखातिब हुए। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई खाद संकट नहीं है। मध्यप्रदेश से अब मानसून ने विदा ले ली है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 52 जिलों में से 49 जिलों में अब बारिश नहीं होगी। आज पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती है। इस दिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, देखिए आज की ताजा खबरें।





मप्र में जल्द ही मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में होगी। इसको लेकर 16 अक्टूबर को राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में मेडिकल की हिंदी किताबों का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में देश के गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। हांलाकि गृहमंत्री अमित शाह कार्यक्रम में ग्वालियर से वीसी के जरिए जुड़ेंगे। दरअसल अमित शाह ग्वालियर में नए टर्मिनल के भूमिपूजन के लिए आएंगे। ऐसे में वे ग्वालियर से वीसी के जरिए कार्यक्रम में जुड़ेंगे।



सीएम शिवराज सिंह चौहान 14 अक्टूबर की शाम को किसानों से मुखातिब हुए। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोई खाद संकट नहीं है। किसान किसी भी तरह की अफवाह में नहीं आए। किसान को जितनी जरूरत है। वे उतना खाद ले जाएं। प्रदेश में खाद वितरण को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह खुद नजर रखे हुए हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम शिवराज को किसानों की समस्याओं को लेकर पत्र लिखा था।



मध्यप्रदेश से अब मानसून विदा हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के 52 जिलों में से 49 जिलों में अब बारिश नहीं होगी। हांलाकि बाकी बचे तीन जिलों में भी दो-तीन दिन में रिमझिम बाारिश के आसार हैं। दीपावली पर जबलपुर सहित आस-पास के इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 9 सालों में मानसून की यह सबसे देरी से विदाई हुई है। इससे पहले 2013 में 19 अक्टूबर को मानसून की सबसे लेट विदाई हुई थी।



आज पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जयंती है। इस दिन को विश्व छात्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। उनका जन्म भारत के रामेश्वरम में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। कलाम को भारत का परमाणु जनक कहा जता है। 2002 में कलाम ने 11वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। अपने 5 साल के कार्यकाल के दौरान डॉ. कलाम को लोगों ने बहुत प्यार दिया। यही वजह है कि लोग उन्हें प्यार से पीपुल्स प्रेसिडेंट कहकर पुकारना पसंद करते थे।


former President APJ Abdul Kalam birthday Monsoon departs from MP CM Shivraj Singh Chouhan News Medical studies in Hindi in MP News पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का जन्मदिन मप्र से मानसून हुआ विदा सीएम शिवराज सिंह चौहान न्यूज एमपी में मेडिकल की हिंदी में पढ़ाई न्यूज