SATNA: पूर्व मंत्री का परिवार परास्त, पंचायत मंत्री की अनुज वधू का जलवा कायम, 26 में से 14 वार्डों में खिला कमल

author-image
Sachin Tripathi
एडिट
New Update
SATNA: पूर्व मंत्री का परिवार परास्त, पंचायत मंत्री की अनुज वधू का जलवा कायम, 26 में से 14 वार्डों में खिला कमल

SATNA. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव टेबुलेशन के बाद जो तस्वीर सामने आई है उससे रैगांव के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री स्व.जुगुल किशोर बागरी 'कक्का' के परिवार की पराजय हुई। उनके बड़े बेटे पुष्पराज बागरी वार्ड नंबर एक से सदस्य का चुनाव हार गए जबकि छोटी बहू वंदना बागरी को वार्ड नंबर 2 से हार का मुंह देखना पड़ा। चुनाव मैदान में उतरे बड़े नामों में मंत्री रामखेलावन पटेल की अनुज वधू तारा विजय पटेल ने जीत का सिलसिला जारी रखा है। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल सिंह रगला को भी हार का सामना करना पड़ा जबकि कांग्रेस सेवा दल की सदस्य संध्या कुशवाहा ने भाजपा के बड़े नेता की पत्नी को हरा दिया। जिला पंचायत सतना के 26 वार्डों में ज्यादातर वार्ड में भाजपा समर्थित सदस्यों का कब्जा बताया जा रहा। कांग्रेस का आंकड़ा दहाई का अंक पार नहीं कर सका है। जिला पंचायत अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस निर्दलीय और बसपा के नेताओं के सहारे है।





कौन बना सदस्य





टेबुलेशन के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 से सुभाष बुनकर वार्ड 2 से आरती वर्मा ,वार्ड 3 बाबूलाल प्रजापति, वार्ड 4 से सोमवती विष्णु लोधी, वार्ड 5 से पूजा गूजर, वार्ड 6 से संध्या कुशवाहा, वार्ड 7 से विमला कोल, वार्ड 8 से ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, वार्ड 9 से राजेश परौहा, वार्ड 10 से जयंती महेश तिवारी, वार्ड 11 से श्रीधर उर्मलिया, वार्ड 12 से देवदत्त सोनी, वार्ड 13 से मंजुलता सिंह, वार्ड 14 से सुष्मिता पंकज सिंह, वार्ड 15 से हरीश कांत त्रिपाठी, वार्ड 16 से तारा विजय पटेल, वार्ड 17 से रामखेलावन कोल, वार्ड 18 से पूजा गुप्ता, वार्ड 19 से जान्हवी यादव, वार्ड 20 से रमाकांत पयासी, वार्ड 21 से महेंद्र सिंह पिथैपुर, वार्ड 22 से एकता अनूप सिंह, वार्ड 23 से संजय सिंह कछवाह, वार्ड 24 से लक्ष्मी देवी मवासी, वार्ड 25 से प्रियंका डोहर और वार्ड 26 से सावित्री त्रिपाठी सदस्य चुनी गई हैं।





 अध्यक्षी बहुमत के करीब भाजपा





जानकारों की मानें तो जिला पंचायत के 26 वार्ड में से 14 वार्ड भाजपा समर्थितों के कब्जे में हैं। ऐसे में भाजपा अपना अध्यक्ष बनाए सकती है। बहुमत के लिए जरूरी 14 सदस्य हैं। यदि कांग्रेस को इस पर कब्जा करना है तो उसे जोड़-तोड़ की रणनीति के साथ आगे बढ़ना होगा। बताया जाता है कि कांग्रेस के पास कुल सात सदस्य है। बहुमत साबित करने के लिए उसे सात ही अन्य सदस्यों की जरूरत है। चूंकि सीट एसटी के लिए आरक्षित है लिहाजा कांग्रेस इसके लिए कोई जोर लगाएगी इसकी उम्मीद न के बराबर ही प्रतीत हो रही है। बीजेपी के ओर से राम खेलावन कोल अध्यक्ष के बड़े दावेदार हैं। महिला को आगे लाये तो लक्ष्मी मवासी या फिर विमला कोल भी अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं।





एसटी के लिए आरक्षित है जिपं अध्यक्ष की कुर्सी





जिला पंचायत अध्यक्ष पद की कुर्सी एसटी मुक्त के लिए है। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए चार दावेदार हो सकते हैं। भाजपा की ओर से रामखेलावन कोल जीते हैं। जबकि कांग्रेस में भी पुरुष चेहरे की उपलब्धता नहीं है। ऐसे में वह महिला को प्रोजेक्ट कर सकती है। वार्ड नंबर 13 से मंजुलता सिंह ने जीत अर्जित की है। वहीं दो निर्दलीय हैं। वार्ड क्रमांक 7 से विमला कोल चुनाव जीती हैं और वार्ड 24 से लक्ष्मी देवी मवासी ने जीत अर्जित करते हुए अध्यक्ष पद की लड़ाई में शामिल हैं।





मझगवां जनपद: 1.  सुनीता राजेश पटेल 2.  सुनील पाल, 3. मीना पुष्पेन्द्र सिंह, 4. विनोद कुमार यादव, 5. बेला रामनारायण यादव, 6. सोनल सिंह, 7. जागेश्वर सेन, 8. ललन सिंह, 9. बिट्टन बाई, 10. रेणुका जायसवाल, 11. ललिता राजाराम सिंह, 12. बेला बाई कोल, 13. मदधू कोल, 14. वंदना अभयराज डोहर, 15. सोना सिंह,16. प्रवीण पंकज कुमार त्रिपाठी, 17. रामलोटन सतनामी, 18. ओम त्रिपाठी, 19. प्रियंका मुकेश त्रिपाठी, 20. सियावती राजा भैया, 21. सुनीता प्रजापति, 22. रामभगत, 23. विनोद कुमार कुशवाहा, 24. राजश्री त्रिपाठी, 25. कीर्ति समरभान सिंह। 





मैहर जनपद:  1. गौरीबाई कोल, 2. सुनैना, 3. मुकेश सिंह, 4. मुरलीधर गुप्ता, 5. किरण यादव, 6. शिवानी पटेल, 7. पूजा विमलेश, 8. सीमा देवी, 9. किरण कुमारी, 10. प्रिया प्रभात, 11.उमाकांत, 12. आकांक्षा, 13. विकास नारायण, 14. दीपक सिंह, 15. मणिदीप तिवारी, 16. सुदामा किठानी, 17. मीना देवी अरविंद, 18. कामता प्रसाद कन्हैयालाल, 19. रामबली कुशवाहा, 20. कल्लू भूरा, 21. फुलमतिया रघुवर, 22. रंजीता बुद्धुलाल, 23.गोंदिया विश्वकर्मा, 24.रामकली सिंह गोंड, 25. धनीराम कोल|





सोहावल जनपद: 1.श्रीमती हंसी कमलभान कोल, 2. सिमरन उपेन्द्र शुक्ला, 3. ज्योति राजेंद्र बागरी, 4. शिव कुमार कोरी, 5. सन्नो उमेश कुमार अहिरवार, 6. रानी राजलाल प्रजापति, 7. मितालिका सिद्धार्थ सिंह, 8. रामसिंह , 9. रीतू धीरेन्द्र सिंह, 10. दिव्या मुकेश तिवारी, 11. सिया अजीत कुमार कोल, 12 रेखा उपेन्द्र सिंह, 13. रामनिवास विश्वकर्मा, 14. मिथला अनिल गर्ग, 15. राजेश कुमार रावत, 16. रावेन्द्र सिंह लल्ला, 17.राजन डोहर, 18.कल्पना रामबदन, 19. शैलेन्द्र सिंह परिहार, 20. शकुंतला अच्छेलाल चौधरी, 21. रितिका दयाराम दहायत, 22 बबलू मिथलेश तिवारी, 23 भास्कर बीपी सिंह।





नागौद जनपद:  1. गीता अनुराग पाण्डेय, 2. श्रीमती काशीबाई लक्ष्मण कोल,  3.प्रेमकुमारी भरत किशोर लोधी, 4. रैना प्रभाकर उर्मलिया, 5. श्रीमती सपना युवराज सिंह बघेल, 6. रवि गर्ग कृष्णा, 7. भावना रणजीत सिंह, 8.सीमा मनीष बागरी, 9.रामरुप मलुआ चर्मकार, 10. गायत्री लवलेश, 11. हिमांशु राजेंद्र बागरी, 12. रामकिशोर वर्मा,  13.अनिल कुमार लोधी, 14. राजमणि लाल बहादुर कुशवाहा, 15.निर्मला अशोक सिंह, 16. साधना सुनील सिंह, 17.छोटी बहदुरा, 18. संगीता राजेन्द्र कुमार वर्मा, 19. रामबाई शिव प्रसाद कुशवाहा, 20. रानी देवी शिव प्रसाद कुशवाहा, 21. अल्पना उमेश प्रताप सिंह, 22. देव नारायण कोल, 23. महिमा बृजेश सिंह, 24. राम सेवक पाल, 25 अनुपम संतभान।





रामपुर बाघेलान जनपद: 1.प्रशांत सिंह, 2. प्रेरणा विनय सिंह, 3. बेला कमलभान सिंह, 4. रामनारायण डोहर, 5. रावेन्द्र सिंह, 6. विनोद तिवारी, 7. अनीता शिवकुमार प्रजापति, 8. गीता उपेन्द्र प्रजापति, 9. प्रतिभा रणधीर सिंह, 10. सुलोचना बृजेश, 11. आशालता सुरेश सिंह, 12. भूपेन्द्र सिंह,13. सतीश कुमार मिश्रा, 14. गीता रामप्रसाद साहू, 15. रावेन्द्र सिंह, 16. अखिलेश शर्मा, 17.नेहा वंशकुमार, 18. सुखीनंद चौधरी, 19. अनिल कुमार साकेत, 20.मन्नू राजू कोल,  21.इंदू सुधाकर सिंह, 22.रामबाई रामदास कोल, 23. नंदकिशोर सिंह पटेल, 24. विमला शक्ति कोल, 25. रन्नू सुरेन्द्र सिंह चौहान





अमरपाटन जनपद: 1 रानी सेन, 2 माया पांडेय, 3 आशा दहायत, 4 प्रजेश द्विवेदी, 5 सविता दहायत, 6 आरती तिवारी, 7    रमेश पांडेय, 8    प्रदीप चौरसिया, 9    ममता तिवारी, 10    विष्णु सिंह, 11 सीता प्रसाद, 12 हीरेन्द्र त्रिवेदी , 13    ज्योति मिश्रा, 14 रामसोहावन पाठक, 15 शिवभूषण लोनी, 16 रामनिहोर साकेत, 17 रमेश कोल, 18 मालती सोनी, 19  मनोज पटेल, 20 कल्पना सिंह, 21 शैल सिंह,  22 उमा देवी लोनी,  23 कुंदन कुमार, 24 प्रियंका पटेल, 25 शंखू कोल|





उचेहरा जनपद: 1 केशकली सिंह, 2 उजियार सिंह, 3 शीला बाई, 4 राजलली कोल, 5  सीमादेवी शुक्ला, 6 लीला बाई कुम्हार, 7  रुचि गौतम, 8  पुष्पा विश्वकर्मा, 9 राजाराम कुशवाहा, 10 रमेश कुमार कुशवाहा, 11 विकास दहायत, 12 प्रेमलाल प्रजापति, 13 अंजू सिंह, 14 पुष्पा विश्वकर्मा, 15  शिवकुमारी 16 सत्यवती , 17  संध्या सिंह, 18 सतेन्द्र सिंह, 19 लाल बिहारी सिंह, 20 अंजना शर्मा, 21 नत्थू लाल कोल, 22 सुरेन्द्र कुमार, 23 सुनीता पाल। 



MP News Satna News Mp latest news in hindi एमपी लेटेस्ट न्यूज़ इन हिंदी जिला पंचायत चुनाव ज़िला पंचायत अध्यक्ष जनपद पंचायत अध्यक्ष Zila panchayat chunav Janpad panchayat chunav Zila panchayat candidate Janpad panchayat candidate जनपद पंचायत चुनाव